आज खास : रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन, साध्य योग सुबह 08:26 बजे से, राहु काल सुबह 11:14 बजे तक
Dec 14, 2024, 01:16 IST
दिनांक : 14/12/2024 सम्वत् : 2081 मास : मार्गशीर्ष - शुक्ल पक्ष ति थि : चतुर्दशी 04:58 PM तक, तत्पश्चात पूर्णिमा वार : शनिवार सूर्योदय : 07:24 AM सूर्यास्त : 05:38 PM ऋतु : हेमंत अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : रोहिणी नक्षत्र 15 दिसंबर को 03:54 AM तक, तत्पश्चात मृगशीर्षा नक्षत्र योग : सिद्ध योग 08:26 AM तक, तत्पश्चात साध्य योग 15 दिसंबर को 05:07 AM तक, तत्पश्चात शुभ योग करण : वणिज 04:59 PM तक, तत्पश्चात विष्टि 15 दिसंबर को 03:43 AM तक, तत्पश्चात बव चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : 09:58 AM से 11:14 AM तकआज का पंचांग

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:24 AM | 08:41 AM |
शुभ | 08:41 AM | 09:58 AM |
रोग | 09:58 AM | 11:14 AM |
उद्वेग | 11:14 AM | 12:31 PM |
चर | 12:31 PM | 01:48 PM |
लाभ | 01:48 PM | 03:04 PM |
अमृत | 03:04 PM | 04:21 PM |
काल | 04:21 PM | 05:38 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 05:38 PM | 07:21 PM |
उद्वेग | 07:21 PM | 09:05 PM |
शुभ | 09:05 PM | 10:48 PM |
अमृत | 10:48 PM | 12:31 AM* |
चर | 12:31 AM* | 02:15 AM* |
रोग | 02:15 AM* | 03:58 AM* |
काल | 03:58 AM* | 05:41 AM* |
लाभ | 05:41 AM* | 07:25 AM* |

मेष राशि : अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमें आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएं। इधर–उधर की हांकना आपकी आदत नहीं है, लेकिन कई बार आपको न चाहते हुए भी यह करना पड़ता है। वृषभ राशि : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और बहुत से लोग आपको आपकी परेशानियों से निकालने के लिए हाथ बढ़ाएंगे। लेकिन आप इस स्थिति में किसी और की गलती की वजह से फंसें हैं, अगली बार ऐसे लोगों से सावधान रहें। आज आपको अपनी जीत का जश्न मनाना चाहिए।राशिफल
मिथुन राशि : आज आप जो भी करेंगे, उसमे एक नई ऊर्जा और नया लक्ष्य दिखाई देगा। आपकी बातचीत का स्तर अविश्वसनीय रूप से बेहतर हो गया है और आप ऐसे किसी व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जो आपकी जिंदगी को आर्थिक या आध्यात्मिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। आप खुद को ज्यादा अच्छे से समझ पायेंगे और इससे आपको जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। आप को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी वर्तमान समस्याओं को खत्म करने के लिए सोचना चाहिए।
कर्क राशि : बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं, लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी, जो कि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है। आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं।

तुला राशि : आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं। आपके सामने आज बहुत से अवसर आयेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने के लिए बहुत उत्साह में हैं। आज अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो वित्तीय, निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी। आज दिन घटनाओं भरा रहेगा और आप इसका हर पल आनंद उठाएंगे।
वृश्चिक राशि : आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नहीं करते। इससे आपको कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है, लेकिन यह सब अधिक समय तक नहीं चलेगा, आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी। अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें। करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है।

धनु राशि : अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है। भूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें, ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें। जरूरतमंदों, चाहे बच्चे हों या बूढ़े, उनकी मदद करें। ऐसा करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे, चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो।

कुम्भ राशि : आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी। दिन बाधारहित गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है इसलिए दूसरे विकल्प खुले रखें।
मीन राशि : अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है। आप इस पर बिल्कुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं। आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे। अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें।