Skip to main content

आज खास : हरियाली तीज, तृतीया रात्रि 10:05 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:42 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 07/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : तृतीया रात्रि 10:05 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी

वार :  बुधवार

सूर्योदय : 06:04 AM

सूर्यास्त :  07:21 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:08 PM तक रहेगा

दिनमान : 13/16/43 घंटे

नक्षत्र : पूर्वफाल्गुनी शाम 08:30 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग : परिघ दोपहर 11:42 बजे तक तत्पश्चात शिव

करण : तैतिल सुबह 08:56 बजे तक तत्पश्चात गर रात्रि 10:05 बजे तक तत्पश्चात वणिज

चन्द्रमा : आज सिंह राशि में 03:15 आम बजे तक रहेगा तत्पश्चात कन्या राशि में रहेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 12:42 बजे से दोपहर 02:22 बजे तक रहेगा

आज के त्योहार : हरियाली तीज

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
लाभ  06:06 AM  07:45 AM
अमृत  07:45 AM  09:24 AM
काल  09:24 AM  11:03 AM
शुभ  11:03 AM  12:42 PM
रोग  12:42 PM  02:21 PM
उद्वेग  02:21 PM  04:00 PM
शुभ  04:00 PM  05:39 PM
लाभ  05:39 PM  07:18 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग  07:08 PM  08:39 PM
शुभ  08:39 PM  10:00 PM
अमृत  10:00 PM  11:21 PM
चर  11:21 PM  12:42 AM*
रोग 12:42 AM*  02:03 AM*
काल  02:03 AM*  03:24 AM*
लाभ  03:24 AM*  04:45 AM*
उद्वेग  04:45 AM*  06:06 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ǀ अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें ǀ दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं ǀ

वृषभ राशि :आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आज आपका भाग्य आपके साथ हैǀ आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा ǀअगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय हैǀसच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं ǀ

मिथुन राशि : संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा |

कर्क राशि : आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है ǀ

सिंह राशि : आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ

कन्या राशि : आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिएǀ यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें ǀआपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा ǀ आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है ǀ
तुला राशि : आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे ǀफोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या करेंगे ǀ जब आप सहज रूप से वर्त्तमान .भूतकाल और भविष्य के बारे में सोचेंगे तो आपको बहुत से अपने जवाब और समाधान मिल जायेंगे ǀ
वृश्चिक राशि : आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ
धनु राशि :  आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀ आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा ǀ इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें ǀ

मकर राशि :  आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे ǀ

कुम्भ राशि : अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैंǀआज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता हैǀअपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें ǀआपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है ǀअप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है ǀ

मीन राशि : आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ