Skip to main content

आज खास : पंचमी तिथि 03:14 AM, राहू काल सुबह 11:03 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 09/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : पंचमी तिथि 03:14 AM तक उपरांत षष्ठी

वार :  शुक्रवार

सूर्योदय : 06:08 AM

सूर्यास्त :  07:16 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:08 PM तक रहेगा

नक्षत्र : हस्त 02:44 AM तक उपरांत चित्रा

योग : सिद्ध 01:45 PM तक, उसके बाद साध्य योग

करण : बव 01:55 PM तक, बाद बालव 03:14 AM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा : आज कन्या राशि में रहेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 11:03 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
चर  06:07 AM  07:46 AM
लाभ  07:46 AM  09:24 AM
अमृत  09:24 AM  11:03 AM
काल  11:03 AM  12:42 PM
शुभ  12:42 PM  02:20 PM
रोग  02:20 PM  03:59 PM
उद्वेग 03:59 PM  05:37 PM
चर  05:37 PM  07:16 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
रोग  07:17 PM  08:37 PM
काल  08:37 PM  09:59 PM
लाभ 09:59 PM  11:20 PM
उद्वेग  11:20 PM  12:42 AM*
शुभ 12:42 AM*  02:03 AM*
अमृत  02:03 AM*  03:25 AM*
 शुभ  03:25 AM*  04:46 AM*
रोग  04:46 AM*  06:08 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप आज कल्पनात्मक रहेंगे ǀ कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है ǀ आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी ǀ अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी ǀ साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे ǀ अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है

वृषभ राशि : आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवशयकता महसूस होगी ǀ आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नही तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे ǀ आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है

मिथुन राशि : आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं ǀ आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा ,आपकी टीम को आपसे बेह्तर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी ǀघर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे ǀइससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी ǀआपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो ǀ

कर्क राशि : आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं

सिंह राशि : आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे ǀ खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे ǀ दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है ǀ हालाँकि ,आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें ǀ क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे ,यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे

कन्या राशि : आपकी मन की आवाज अब सक्रिय है और हर काम में आपका बहुत अच्छा मार्गदर्शन करेगी ǀ आप मजे मजे में भी आसानी से जोखिम उठा पाने की स्थिति में हैं ǀ भाग्य आपके साथ है फिर भी आपको कोई भी कदम उठाने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए ǀ आप भावनाओ की बाढ़ को अनुभव करेंगे ǀ पुराने दोस्तों या परिचित के सामने आने से खुशी होगी
तुला राशि : आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें
वृश्चिक राशि : आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए
धनु राशि :  यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है

मकर राशि : आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नही हैं ǀऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें ǀउन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें

कुम्भ राशि : आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें

मीन राशि : कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा