Skip to main content

आज खास : सप्तमी पूरे , राहू काल शाम 05:36 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 11/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि : सप्तमी पूरे दीन-रात

वार : रविवार

सूर्योदय : 06:08 AM

सूर्यास्त :  07:15 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:08 PM तक रहेगा

नक्षत्र : स्वाति पूरे दीन-रात

योग : शुभ योग 03:48 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग

करण :  गर 06:54 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज शाम 05:36 बजे से शाम 07:14 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
उद्वेग  06:08 AM  07:47 AM
चर  07:47 AM  09:25 AM
लाभ  09:25 AM  11:03 AM
अमृत  11:03 AM  12:41 PM
काल  12:41 PM  02:19 PM
शुभ  02:19 PM  03:58 PM
रोग 03:58 PM  05:36 PM
उद्वेग  05:36 PM  07:14 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ  07:14 PM  08:36 PM
अमृत  08:36 PM  09:58 PM
 चर 09:58 PM  11:20 PM
रोग  11:20 PM  12:41 AM*
काल 12:41 AM*  02:03 AM*
लाभ  02:03 AM*  03:25 AM*
उद्वेग  03:25 AM*  04:47 AM*
शुभ  04:47 AM*  06:09 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे ǀइसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे ǀयह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें ǀ व्यवहार कुशलता का परिचय दें ǀ

वृषभ राशि : आज आपका मूड बदलता रहेगा ǀआप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे ǀ फिर भी,किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी ǀ आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें ǀ

मिथुन राशि : अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें ǀ

कर्क राशि : आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे हैं,आप पिछली कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान हैं ǀअपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ अपनी भावनाएं बांटिये,आपको काफी अच्छा महसूस होगा ǀ ये सारी घटनाएँ आपको मजबूत बनाने के लिए हैं ǀ

सिंह राशि : आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं ǀलेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें ,लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे ǀ रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है,लेकिन इससे परेशान न हों ǀआपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा,केवल इसमें देरी हो सकती है ǀ ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है

कन्या राशि : आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं ǀकुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी ǀआपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी ǀ आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है ǀ सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी
तुला राशि : आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे
वृश्चिक राशि : इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे
धनु राशि :आज आपकी किस्मत चमकने का दिन हैǀ सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है ǀआज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा ǀ फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा ǀ स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी

मकर राशि : आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा ǀ

कुम्भ राशि : आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे

मीन राशि : सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें