Skip to main content

आज खास : द्वादशी 08:06 AM तक, राहू काल सुबह 09:26 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 17/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि : द्वादशी 08:06 AM तक उपरांत त्रयोदशी 05:51 AM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 06:11 AM

सूर्यास्त :  07:10 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 11:48 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

योग : प्रीति 10:47 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग

करण : बालव 08:06 AM तक, बाद कौलव 07:03 PM तक, बाद तैतिल 05:51 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा : 05:28 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 09:26 बजे से सुबह 11:03 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
काल  06:11 AM  07:49 AM
शुभ  07:49 AM  09:26 AM
रोग  09:26 AM  11:03 AM
उद्वेग  11:03 AM  12:40 PM
चर  12:40 PM  02:17 PM
लाभ  02:17 PM  03:54 PM
अमृत 03:54 PM  05:32 PM
काल  05:32 PM  07:09 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ  07:09 PM  08:32 PM
उद्वेग  08:32 PM  09:55 PM
शुभ 09:55 PM  11:17 PM
अमृत  11:17 PM  12:40 AM*
चर 12:40 AM*  02:03 AM*
रोग  02:03 AM*  03:26 AM*
काल  03:26 AM*  04:49 AM*
लाभ  04:49 AM*  06:12 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें ǀआपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं ǀ आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे

वृषभ राशि : आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?

मिथुन राशि : आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है ǀ इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है ǀ थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ǀआप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों

कर्क राशि : किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ

सिंह राशि : इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं ǀजिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे ǀ साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है

कन्या राशि : आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे ,उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है ǀ दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे ǀ अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें ǀसबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा
तुला राशि : आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे
वृश्चिक राशि : आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी
धनु राशि : गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें

मकर राशि :आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे

कुम्भ राशि : आपके अफसर आपसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए आपके काम में देर कर सकते हैं ǀ आप इसके कारण बहुत चिंता करेंगे,क्योकि इससे न केवल आपकी वर्त्तमान स्थिति बल्कि आगे आने वाली योजनायें भी प्रभावित होंगी ǀइस समय अपनी घरेलू खुशियों के कारण खुश रहें क्योकि इससे आपको नया उत्साह मिलेगा ǀ

मीन राशि : आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा