
आज खास : ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन, राहु काल दोपहर 03:47 बजे तक, सूर्य मेष राशि पर
आज का पंचांग
दिनांक : 17/04/2025
सम्वत् : 2082
मास : वैशाख
तिथि : चतुर्थी 03:23 PM तक, तत्पश्चात पंचमी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 06:13 AM
सूर्यास्त : 06:58 PM
ऋतु : वसंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन और रात तक
योग : वरीयान योग 18 अप्रैल को 12:50 AM तक, तत्पश्चात परिघ योग
करण : बालव 03:23 PM तक, तत्पश्चात कौलव 18 अप्रैल को 04:19 AM तक, तत्पश्चात तैतिल
चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य : मेष राशि में
राहु काल : 02:11 PM से 03:47 PM तक
दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 06:13 AM | 07:49 AM |
रोग | 07:49 AM | 09:24 AM |
उद्वेग | 09:24 AM | 11:00 AM |
चर | 11:00 AM | 12:36 PM |
लाभ | 12:36 PM | 02:11 PM |
अमृत | 02:11 PM | 03:47 PM |
काल | 03:47 PM | 05:23 PM |
शुभ | 05:23 PM | 06:58 PM |
रात का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 06:58 PM | 08:22 PM |
चर | 08:22 PM | 09:47 PM |
रोग | 09:47 PM | 11:11 PM |
काल | 11:11 PM | 12:35 AM |
लाभ | 12:35 AM* | 02:00 AM* |
उद्वेग | 02:00 AM* | 03:24 AM* |
शुभ | 03:24 AM* | 04:49 AM* |
अमृत | 04:49 AM* | 06:13 AM* |
राशिफल
मेष : आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं। आज दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान के व्यवहार से कुछ निराश हो सकते हैं। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण कुछ आवश्यक कार्य टाल सकते हैं।
वृषभ : अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग से आप काफी बचत कर सकते हैं। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी।

सिंह : कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। प्रत्येक कार्य को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। यात्रा के दौरान उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है।
कन्या : व्यापारी क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे।

मकर : कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किये गये परिवर्तनों से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। दोपहर के बाद की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी।
कुम्भ : अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि सम्बन्धी उद्योगों से काफी लाभ प्राप्त होगा। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे, उन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। मित्र आपसे फोन पर लम्बी चर्चा कर सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी की चहुँओर प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
मीन : अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। इस समय भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।