Skip to main content

आज खास : द्वादशी तिथि शाम 06:12 बजे तक, राहु काल शाम 05:06  बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 15/09/2024

सम्वत् : 2081

मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष

तिथि : द्वादशी तिथि 06:12 PM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : रविवार

सूर्योदय : 06:26 AM

सूर्यास्त :  06:37 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : श्रवण 06:49 PM तक उपरांत धनिष्ठा

योग : अतिगण्ड योग 03:13 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग

करण : बव 07:31 AM तक, बाद बालव 06:12 PM तक, बाद कौलव 04:45 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : 05:44 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सिंह राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज शाम 05:06  बजे से शाम 06:37  बजे तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : 12:08 PM – 12:57 PM

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
उद्वेग  06:26 AM  07:57 AM
चर  07:57 AM  09:28 AM
लाभ  09:28 AM  11:00 AM
अमृत  11:00 AM  12:31 PM
काल  12:31 PM  02:03 PM
शुभ  02:03 PM  03:34 PM
रोग 03:34 PM  05:06 PM
उद्वेग  05:06 PM  18:37 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 18:37 PM  08:06 PM
अमृत  08:06 PM  09:34 PM
चर  09:34 PM  11:03 PM
रोग  11:03 PM  12:32 AM*
काल 12:32 AM*  02:00 AM*
लाभ  02:00 AM*  03:29 AM*
उद्वेग  03:29 AM*  04:57 AM*
शुभ  04:57 AM*  06:26 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी

वृषभ राशि : आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते

मिथुन राशि : ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे

कर्क राशि : आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे ǀइसलिए आप प्रयोग ना करते हुए जानी –पहचानी राहों पर ही आगे बढने की कोशिश करेंगे ǀ आपके सामने नए अवसर आयेंगे ,लेकिन आप उनमे से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं ǀ इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें

सिंह राशि : आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें

कन्या राशि : इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं ǀआपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें ǀ अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है ǀ अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है
तुला राशि : अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ
वृश्चिक राशि : आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी
धनु राशि : सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें

मकर राशि : कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा

कुम्भ राशि : आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें

मीन राशि : इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी