Skip to main content

आज खास : पूर्णिमा सुबह 08:04 बजे तक, राहु काल दोपहर 12:30 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 18/09/2024

सम्वत् : 2081

मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष

तिथि : पूर्णिमा 08:04 AM तक उपरांत प्रतिपदा 04:19 AM तक उपरांत द्वितीया

वार : बुधवार

सूर्योदय : 06:27 AM

सूर्यास्त :  06:34 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 11:00 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा

योग : गण्ड 11:28 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग

करण : बव 08:04 AM तक, बाद बालव 06:12 PM तक, बाद कौलव 04:19 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सिंह राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
लाभ  06:27 AM  07:58 AM
अमृत  07:58 AM  09:29 AM
काल  09:29 AM 10:59 AM
शुभ 10:59 AM  12:30 PM
रोग  12:30 PM  02:01 PM
उद्वेग  02:01 PM  03:32 PM
चर 03:32 PM  05:03 PM
लाभ  05:03 PM  18:34 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 18:34 PM  08:03 PM
शुभ  08:03 PM  09:32 PM
अमृत  09:32 PM  11:01 PM
चर  11:01 PM  12:30 AM*
रोग 12:30 AM*  02:00 AM*
काल  02:00 AM*  03:29 AM*
लाभ  03:29 AM*  04:58 AM*
उद्वेग  04:58 AM*  06:27 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं

वृषभ राशि : आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें

मिथुन राशि : ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें ǀ आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा ǀ घर में कुछ बदलाव होने ही हैं ,शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं

कर्क राशि : आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे ǀ बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें ǀ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे

कन्या राशि : आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी
तुला राशि : आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे
वृश्चिक राशि : आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें
धनु राशि : आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे ǀ इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है ǀ जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें ǀ इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं

मकर राशि : पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है ǀआपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे ǀ आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी

कुम्भ राशि : आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा

मीन राशि : आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है