आज खास : शुभ योग दोपहर 3 बजे से, राहु काल शाम 04:19 बजे तक, चन्द्रमा मिथुन राशि पर
Nov 19, 2024, 01:04 IST
दिनांक : 19/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक - कृष्ण पक्ष ति थि : चतुर्थी 05:28 PM तक, तत्पश्चात पंचमी वार : मंगलवार सूर्योदय : 07:06 AM सूर्यास्त : 05:38 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : आद्रा नक्षत्र 02:56 PM तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र योग : साध्य योग 02:55 PM तक, तत्पश्चात शुभ योग करण : बालव 05:38 PM तक, तत्पश्चात कौलव 20 नवम्बर को 05:02 AM तक, तत्पश्चात तैतिल चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : आज 03:00 PM से 04:19 PM तकआज का पंचांग

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 07:06 AM | 08:25 AM |
उद्वेग | 08:25 AM | 09:44 AM |
चर | 09:44 AM | 11:03 AM |
लाभ | 11:03 AM | 12:22 PM |
अमृत | 12:22 PM | 01:41 PM |
काल | 01:41 PM | 03:00 PM |
शुभ | 03:00 PM | 04:19 PM |
रोग | 04:19 PM | 05:38 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 05:38 PM | 07:19 PM |
लाभ | 07:19 PM | 09:00 PM |
उद्वेग | 09:00 PM | 10:41 PM |
शुभ | 10:41 PM | 12:22 AM* |
अमृत | 12:22 AM* | 02:03 AM* |
चर | 02:03 AM* | 03:44 AM* |
रोग | 03:44 AM* | 05:25 AM* |
काल | 05:25 AM* | 07:06 AM* |

मेष राशि : आप आजकल हर किसी की नजर में हैं। जल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे। इनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं। यदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएं। हालांकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हैं। वृषभ राशि : आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा। लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे। यह किसी नए दोस्त के मिलने, पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है।राशिफल
मिथुन राशि : आज आपकी किस्मत आपके साथ है। आप समस्या को सुलझा लेने की अपनी कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें। आपका आत्मविश्वास देखने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा। खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बांटें। आज कोई दोस्त मिल सकता है। दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा।
कर्क राशि : आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है। परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है। आपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा। पुरानी अधूरी-अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते।

तुला राशि : आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमें से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं। दूसरी ओर, एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें। उस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही हैं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है।
वृश्चिक राशि : दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों। ऐसा सोचना स्वाभाविक है, लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी। यह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है।

धनु राशि : स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। आप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नहीं चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें।

कुम्भ राशि : आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवश्यकता महसूस होगी। आपकी योजनाएं महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नहीं तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे। आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है।
मीन राशि : जब भी कोई फैसला लेना होता है तो आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं, यही उलझन है। अपने मन की आवाज सुनें, इससे आप सही फैसले ले पायेंगे। आपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरूरत है। उनके साथ अच्छा समय बिताएं। यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। अगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं।