Skip to main content

आज खास : द्वादशी 04:47 PM तक, राहु काल दोपहर 04:52 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 29/09/2024

सम्वत् : 2081

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : द्वादशी 04:47 PM तक उपरांत त्रयोदशी 

वार : रविवार

सूर्योदय : 06:32 AM

सूर्यास्त :  06:21 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : मघा 06:18 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

योग : साध्य 12:27 AM तक, उसके बाद शुभ योग

करण : तैतिल 04:48 PM तक, बाद गर 05:55 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज दोपहर 04:52 बजे से शाम 06:21  बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
उद्वेग  06:32 AM 08:01 AM
चर 08:01 AM  09:29 AM
लाभ  09:29 AM 10:58 AM
अमृत 10:58 AM  12:26 PM
काल  12:26 PM  01:55 PM
शुभ 01:55 PM  03:23 PM
रोग 03:23 PM 16:52 PM
उद्वेग  16:52 PM 18:21 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 06:21 PM  07:52 PM
अमृत 07:52 PM  09:24 PM
चर  09:24 PM  10:55 PM
रोग 10:55 PM  12:27 AM*
काल 12:27 AM* 01:58 AM*
लाभ 01:58 AM*  03:30 AM*
उद्वेग  03:30 AM* 05:01 AM*
शुभ 05:01 AM*  06:33 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं ǀअब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है ǀ आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए ǀ नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे

वृषभ राशि : आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा

मिथुन राशि : छोटी छोटी परेशानियां और असहमतियां दिन भर सामने आती रहेंगी ǀआपको इन छोटी छोटी बातों की उपेक्षा कर देनी है,नही तो आप अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे ǀ अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें,आपको अच्छा अनुभव होगा ǀ एकांत की गतिविधियाँ आज बहुत अच्छी रहेंगी ǀ

कर्क राशि : आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे ǀयदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं ǀ टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे

सिंह राशि : आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं

कन्या राशि : आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है ǀ
तुला राशि : आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे ǀआपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे ǀआप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे ǀ आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए
वृश्चिक राशि : आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी ǀघबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी
धनु राशि : आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ

मकर राशि : आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है

कुम्भ राशि : आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे

मीन राशि : आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है ǀआज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो ǀआपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा ǀआपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ǀअभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे