आज खास : पुष्य नक्षत्र दोपहर 02:50 बजे से, राहु काल दोपहर 01:41 बजे तक, चंद्रमा करेगा कर्क राशि पर संचार
Nov 20, 2024, 00:45 IST
दिनांक : 20/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक - कृष्ण पक्ष ति थि : पंचमी 04:49 PM तक, तत्पश्चात षष्ठी वार : बुधवार सूर्योदय : 07:06 AM सूर्यास्त : 05:38 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : पुनर्वसु नक्षत्र 02:50 PM तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र 21 नवम्बर को 03:35 PM तक योग : शुभ योग 01:08 PM तक, तत्पश्चात शुक्ल योग करण : तैतिल 04:50 PM तक, तत्पश्चात गर 21 नवम्बर को 04:50 AM तक, तत्पश्चात वणिज चन्द्रमा : 08:41 AM तक मिथुन राशि पर, तत्पश्चात कर्क राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : आज 12:22 PM से 01:41 PM तकआज का पंचांग

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 07:06 AM | 08:25 AM |
अमृत | 08:25 AM | 09:44 AM |
काल | 09:44 AM | 11:03 AM |
शुभ | 11:03 AM | 12:22 PM |
रोग | 12:22 PM | 01:41 PM |
उद्वेग | 01:41 PM | 03:00 PM |
चर | 03:00 PM | 04:19 PM |
लाभ | 04:19 PM | 05:37 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
उद्वेग | 05:39 PM | 07:19 PM |
शुभ | 07:19 PM | 09:00 PM |
अमृत | 09:00 PM | 10:41 PM |
चर | 10:41 PM | 12:22 AM* |
रोग | 12:22 AM* | 02:04 AM* |
काल | 02:04 AM* | 03:45 AM* |
लाभ | 03:45 AM* | 05:26 AM* |
उद्वेग | 05:26 AM* | 07:07 AM* |

मेष राशि : आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नहीं हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें। उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दोबारा संपर्क साधने की कोशिश करें। वृषभ राशि : आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे। यह कदम मानसिक, वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे। लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा।राशिफल
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है, आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा। आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे। बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे।
कर्क राशि : आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं। आज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठों पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी। आज आप पूरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगे। समय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।

तुला राशि : आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं। आपके सामने आज बहुत से अवसर आयेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने के लिए बहुत उत्साह में हैं। आज अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो आर्थिक क्षेत्र, निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी। आज दिन घटनाओं भरा रहेगा और आप इसका हरपल आनंद उठाएंगे।
वृश्चिक राशि : कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है, आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है। अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें। आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा, इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा।

धनु राशि : आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं, लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है। आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है। आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है। लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामों की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है।

कुम्भ राशि : इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने-जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है वो आप आसानी से मनवा सकते हैं, इसके लिए कोई कसर न छोड़ें। अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें, यह आपके खिलाफ जा सकती है। अपना दिमाग खुला रखें, आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है।
मीन राशि : आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है, लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें, यह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है। वित्तीय लाभ होने की उम्मीद है, लेकिन अधिक जोखिम से बचें। बोलने से पहले सोच लें, कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें।