Skip to main content

आज खास : त्रयोदशी शाम 07:06 बजे तक, राहु काल सुबह 08:01 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 30/09/2024

सम्वत् : 2081

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : त्रयोदशी 07:06 PM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : सोमवार

सूर्योदय : 06:32 AM

सूर्यास्त :  06:21 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी पूरे दिन और रात

योग : शुभ 01:17 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग

करण : वणिज 07:07 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज सुबह 08:01 बजे से सुबह 09:29 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
अमृत  06:33 AM 08:01 AM
काल 08:01 AM  09:29 AM
शुभ  09:29 AM 10:58 AM
रोग 10:58 AM  12:26 PM
उद्वेग  12:26 PM  01:54 PM
चर 01:54 PM  03:23 PM
लाभ 03:23 PM 16:51 PM
अमृत  16:51 PM 18:19 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
चर 06:19 PM  07:51 PM
रोग 07:51 PM  09:23 PM
काल  09:23 PM  10:55 PM
लाभ 10:55 PM  12:26 AM*
उद्वेग 12:26 AM* 01:58 AM*
शुभ 01:58 AM*  03:30 AM*
अमृत  03:30 AM* 05:01 AM*
चर 05:01 AM*  06:33 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है

वृषभ राशि : आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा ǀवर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं ǀ इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है ǀ आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं

मिथुन राशि : कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा

कर्क राशि : आज आप खुद को अधिक समर्पित अनुभव करेंगे और सारा लंबित काम निपटा लेंगे ǀये सारा काम ख़त्म करके आपको एक तरह की संतुष्टि मिलेगी जिसे आपके अन्य करीबी भी नोट करेंगे ǀ इसका नतीजा यह होगा की आपको घर और कार्यस्थल ,दोनों ही जगह अधिक सराहना मिलेगी

सिंह राशि : आपको आज खुद का ही चिंतन करना है ǀ आपके जीवन में इस समय सब कुछ सही चल रहा है ,फिर भी आपको एक प्रकार की बेचैनी महसूस हो रही है जिसे आप व्यक्त नही कर पा रहे ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप खुद के बारे में शांत दिमाग से सोचें जिससे आपको अपनी स्थितियों को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलेगी और आप सही समाधान खोज पायेंगे

कन्या राशि : खुशियाँ मनाने का समय है ǀआपके किसी करीबी की शादी है ǀइस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी ǀअगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ǀजो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है
तुला राशि : आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है ǀऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी ǀ इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है ǀअपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है
वृश्चिक राशि : संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं ǀ आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें ǀ बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें ǀ दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है
धनु राशि : आज का दिन भावनात्मक रहेगा ǀआपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है ǀलेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी ǀआपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है

मकर राशि : आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा

कुम्भ राशि : आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे ǀ इसका नुक्सान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बाते साझी कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नही चाहता ǀ इसीलिए पहले इस आदमियो के बारे सही से छानबीन कर लें ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातो से असहमत हैं तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय हैǀ

मीन राशि : आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें ǀ