Skip to main content

आज खास : अमावस्या 12:18 AM बजे तक, राहु काल दोपहर 12.26 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 02/10/2024

सम्वत् : 2081

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : अमावस्या 12:18 AM बजे तक पश्चात् शुक्ल प्रतिपदा |

वार : बुधवार

सूर्योदय : 06:30 AM

सूर्यास्त :  06:21 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

दिनमान : 11/51/54 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी दिन में 12.23 बजे तक पश्चात् हस्त

योग : ब्रह्म 03.22 AM बजे तक पश्चात् इन्द्र |

करण : चतुष्पाद सुबह में 10.58 बजे तक पश्चात् नाग 12.18 AM बजे तक पश्चात् किस्तुघ्न

चन्द्रमा : आज कन्या राशि में रहेगा

सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज दोपहर 12.26 बजे से दोपहर 01.55 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : उत्तर दिशा में

शिववास : गौरी के साथ रात 12.18 बजे तक पश्चात् श्मशान में

आज के त्योहार एवं व्रत : स्नान आदि की अमावस्या और महालया

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
लाभ 06:34 AM 08:02 AM
अमृत 08:02 AM  09:30 AM
काल  09:30 AM 10:58 AM
शुभ 10:58 AM  12:25 PM
रोग  12:25 PM  01:53 PM
उद्वेग 01:53 PM 15:21 PM
चर 15:21 PM 16:49 PM
लाभ 16:49 PM 18:17 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 18:17 PM  07:49 PM
शुभ 07:49 PM  09:21 PM
अमृत  09:21 PM  10:54 PM
चर 10:54 PM  12:26 AM*
रोग 12:26 AM* 01:58 AM*
काल 01:58 AM*  03:30 AM*
लाभ  03:30 AM* 05:02 AM*
उद्वेग 05:02 AM*  06:34 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे हैं,आप पिछली कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान हैं ǀअपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ अपनी भावनाएं बांटिये,आपको काफी अच्छा महसूस होगा ǀ ये सारी घटनाएँ आपको मजबूत बनाने के लिए हैं ǀ

वृषभ राशि : आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है ǀ

मिथुन राशि : आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ

कर्क राशि : आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे

सिंह राशि : आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे

कन्या राशि : समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत ǀ इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये ǀ अवसरों को जाने मत दीजिये ǀइस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो ǀ पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा
तुला राशि : आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है ǀआप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगीǀ अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा ǀआपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी ǀ
वृश्चिक राशि : आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे
धनु राशि : आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें

मकर राशि : आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी

कुम्भ राशि : आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा

मीन राशि : गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो ǀ लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी ǀअप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है