Skip to main content

आज खास : प्रतिपदा तिथि 02:58 AM तक, राहु काल दोपहर 01:53 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 03/10/2024

सम्वत् : 2081

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि : प्रतिपदा तिथि 02:58 AM तक उपरांत द्वितीया

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 06:34 AM

सूर्यास्त :  06:16 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : हस्त 03:32 PM तक उपरांत चित्रा

योग : इंद्र  04:24 AM तक, उसके बाद वैधृति योग |

करण : किस्तुघन 01:39 PM तक, बाद बव 02:58 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : चन्द्रमा अक्टूबर 04, 05:06 AM तक कन्या राशि उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज दोपहर 01:53 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक रहेगा

आज के त्योहार एवं व्रत : नवरात्रि, अग्रसेन जयंती

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
शुभ 06:34 AM 08:02 AM
रोग 08:02 AM  09:30 AM
उद्वेग  09:30 AM 10:57 AM
चर 10:57 AM  12:25 PM
लाभ  12:25 PM  01:53 PM
अमृत 01:53 PM 15:21 PM
काल 15:21 PM 16:48 PM
शुभ 16:48 PM 18:16 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 18:16 PM  07:48 PM
चर 07:48 PM  09:21 PM
रोग  09:21 PM  10:53 PM
काल 10:53 PM  12:25 AM*
लाभ 12:25 AM* 01:58 AM*
उद्वेग 01:58 AM*  03:30 AM*
शुभ  03:30 AM* 05:02 AM*
अमृत 05:02 AM*  06:35 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे

वृषभ राशि : आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ

मिथुन राशि : आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा

कर्क राशि : आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी ǀ लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी ǀ जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं ǀ जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे अंतत आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं ,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो

सिंह राशि : संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा

कन्या राशि : इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे
तुला राशि : आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें
वृश्चिक राशि : आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा
धनु राशि : बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है ǀ किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है ǀ आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं ǀ

मकर राशि : आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी ǀ वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है ǀ आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें

कुम्भ राशि : अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है ǀअपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी ǀ हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं

मीन राशि : आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं