Skip to main content

आज खास : पंचमी सुबह 11:18 बजे तक, राहु काल दोपहर 03:17 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 08/10/2024

सम्वत् : 2081

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि : पंचमी 11:18 AM तक उपरांत षष्ठी

वार : मंगलवार

सूर्योदय : 06:37 AM

सूर्यास्त :  06:10 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक

नक्षत्र : ज्येष्ठा 04:08 AM तक उपरांत मूल

योग : आयुष्मान योग 06:50 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग 06:36 AM तक, उसके बाद शोभन योग

करण : बालव 11:18 AM तक, बाद कौलव 11:51 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : 04:08 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज दोपहर 03:17 बजे से दोपहर 04:44  बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
रोग 06:37 AM 08:04 AM
उद्वेग 08:04 AM  09:30 AM
चर  09:30 AM 10:57 AM
लाभ 10:57 AM  12:24 PM
अमृत  12:24 PM  01:50 PM
काल 01:50 PM 03:17 PM
शुभ 03:17 PM 04:44 PM
रोग 04:44 PM 18:10 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
काल 18:10 PM  07:44 PM
लाभ 07:44 PM  09:17 PM
उद्वेग 09:17 PM  10:51 PM
शुभ 10:51 PM  12:24 AM*
अमृत 12:24 AM* 01:57 AM*
चर 01:57 AM*  03:31 AM*
रोग  03:31 AM* 05:04 AM*
काल 05:04 AM*  06:37 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे ǀ छात्रवृति भी मिल सकती है ǀ कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें

वृषभ राशि : ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे

मिथुन राशि : आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है ǀआप अपने आपको पीछे धकेलने वाली चीजों से आज मुक्त महसूस करेंगे ǀकिसी नए अवसर में जिंदगी बदलने की क्षमता है लेकिन आपको उसे समय रहते पकड़ना होगा ǀसमय रहते लिया गया निर्णयात्मक फैसला आपके लिए काफी महत्वपूरण एवं लाभकारी बदलाव ला सकता है

कर्क राशि : आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है ǀआपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा ǀइसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं ǀ अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀआप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं ,या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं ǀआज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी ǀ अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें ǀखरीदारी में विशेष आनंद आएगा

कन्या राशि : आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली और प्रभावी है ,जो आज आपके हितेषियों तथा विरोधियों सहित सबके सामने आएगा ǀ अपने शुभचिन्तकों की बातों पर ध्यान दें और बाकी सब बातों की उपेक्षा कर दें ǀ आपके बड़े आपका साथ देंगे और जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान फोकस करने में आपकी मदद करेंगे
तुला राशि : जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ
वृश्चिक राशि : आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है
धनु राशि : आज आप बहुत जल्दी में हैं ǀ आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं ǀ इसीलिए धीमे चलें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप क्या कह और कर रहें हैं ǀ आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है

मकर राशि : आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है

कुम्भ राशि : आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे ǀइसलिए आप प्रयोग ना करते हुए जानी –पहचानी राहों पर ही आगे बढने की कोशिश करेंगे ǀ आपके सामने नए अवसर आयेंगे ,लेकिन आप उनमे से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं ǀ इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें

मीन राशि : आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा