आज खास : तृतीया तिथि रात्रि 11:24 बजे तक, राहु काल सुबह 08:15 बजे से
Nov 4, 2024, 05:04 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 04/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष ति थि : तृतीया तिथि 11:24 PM तक उपरांत चतुर्थी वार : सोमवार सूर्योदय : 06:54 AM सूर्यास्त : 05:46 PM


दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 06:54 AM | 08:15 AM |
काल | 08:15 AM | 09:37 AM |
शुभ | 09:37 AM | 10:58 AM |
रोग | 10:58 AM | 12:20 PM |
उद्बेग | 12:20 PM | 01:41 PM |
चर | 01:41 PM | 03:03 PM |
लाभ | 03:03 PM | 04:24 PM |
अमृत | 04:24 PM | 05:46 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 05:46 PM | 07:24 PM |
रोग | 07:24 PM | 09:03 PM |
काल | 09:03 PM | 10:42 PM |
लाभ | 10:42 PM | 12:20 AM* |
उद्बेग | 12:20 AM* | 01:59 AM* |
शुभ | 01:59 AM* | 03:37 AM* |
अमृत | 03:37 AM* | 05:16 AM* |
चर | 05:16 AM* | 06:55 AM* |
वृषभ राशि : भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा

कर्क राशि : आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा

कन्या राशि : एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा ǀयोजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं ǀअपना काम करें,सब सही होगा ǀशांति बनाये रखें और धीरज से काम लें ǀकोई आपसे आज मिलने आएगा ǀअपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें ǀजल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी

तुला राशि : आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते ǀ हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगीǀ
वृश्चिक राशि : आपको आगे बढने से बहुत से अवसर मिलेंगे लेकिन उन सबको हासिल करने की जल्दी में ना रहें ǀअपने सभी विकल्पों को ध्यान से सोच समझकर ही आगे बढ़ें ǀअपने दोस्तों के साथ भी बाँटें ǀयह ऐसा समय होगा जब आपको कई प्रयास करने होंगें ǀसब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें ǀआपके कार्य ही आपके भाग्य का निर्माण करेंगे ǀ

धनु राशि : आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे ǀ आपको आज जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा ǀ लेकिन आप विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं ǀ आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा,उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें

कुम्भ राशि : आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ
मीन राशि : आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं ǀ आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे ǀ आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी ǀ आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं ,क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें ǀ
