Skip to main content

आज खास : शुक्ल योग पूरे दिन, राहु काल दोपहर 12:41 बजे तक, चन्द्रमा करेगा मीन राशि पर संचार

आज का पंचांग

दिनांक : 28/03/2025

सम्वत् : 2081

मास : चैत्र – कृष्ण पक्ष

तिथि : चतुर्दशी 07:55 PM तक, तत्पश्चात अमावस्या

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:35 AM

सूर्यास्त : 06:48 PM

ऋतु : वसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र 10:09 PM तक, तत्पश्चात उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र

योग : शुक्ल योग 29 मार्च को 02:06 AM तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग

करण : विष्टि 09:32 AM तक, तत्पश्चात शकुनि 07:55 PM तक, तत्पश्चात चतुष्पद 29 मार्च को 06:13 AM तक, तत्पश्चात नाग

चन्द्रमा : 04:47 PM तक कुंभ राशि में, तत्पश्चात मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में

राहु काल : 11:10 AM से 12:41 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 06:35 AM 08:06 AM
लाभ 08:06 AM 09:38 AM
अमृत 09:38 AM 11:10 AM
काल 11:10 AM 12:41 PM
शुभ 12:41 PM 02:13 PM
रोग 02:13 PM 03:44 PM
उद्वेग 03:44 PM 05:16 PM
चर 05:16 PM 06:48 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 06:48 PM 08:16 PM
काल 08:16 PM 09:44 PM
लाभ 09:44 PM 11:12 PM
उद्वेग 11:12 PM 12:41 AM
शुभ 12:41 AM* 02:09 AM*
अमृत 02:09 AM* 03:37 AM*
चर 03:37 AM* 05:05 AM*
रोग 05:15 AM* 06:34 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। खोयी हुयी वस्तु वापस मिल सकती है।

वृषभ राशि : छात्र अपने करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटकने के योग बन रहे हैं। आय के अवसर कम हो सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें।

मिथुन राशि : इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को करियर से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। चोट लगने की सम्भावना है इसीलिये आपको सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।
कर्क राशि : सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को यश प्राप्त होगा। साहित्य और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। मन में उमंग और उत्साह की भावना रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे।

सिंह राशि : आज आप काफी शान्त मूड में रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। विचारशील लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी।

कन्या राशि : कारोबार में परेशानी होने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई होगी। विरोधी आपके विरुद्ध षडयन्त्र रच सकते हैं। आपके विचारों की सराहना हो सकती है।

तुला राशि : व्यापार में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितायेंगे। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक राशि : राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है। बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र की बाधायें दूर होंगी। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये बहुत अच्छा दिन है। काम को लेकर आप व्यवहारिक रहेंगे।
धनु राशि : आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लन्च करने जा सकते हैं। कुछ लोग आपसे धन उधार माँग सकते हैं। किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी। सहयोगी आपकी हर काम में सहायता करेंगे।

मकर राशि : करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पहले की गयी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों को गम्भीरता से लेंगे।

कुम्भ राशि : मन में नकारात्मक विचार न आने दें। पुराने उधार को चुकाने में मुश्किलें आयेंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको वापस मिल सकता है।

मीन राशि : जॉब में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। अपनी जीवनशैली में आप सुधार कर सकते हैं।