Movie prime

आज का पंचांग : अष्टमी तिथि पूरे दिन और रात, पुष्य नक्षत्र दोपहर 12:53 बजे तक, चंद्रमा कर्क राशि पर

 

आज का पंचांग

दिनांक : 04/05/2025 सम्वत् : 2082 मास : वैशाख - शुक्ल पक्ष ति थि : आज सप्तमी तिथि 07:19 AM तक उपरांत अष्टमी वार : रविवार सूर्योदय : 05:59 AM सूर्यास्त : 07:07 PM ऋतु : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण नक्षत्र : पुष्य 12:53 PM तक उपरांत आश्लेषा योग : गण्ड 12:41 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग करण : वणिज 07:19 AM तक, बाद विष्टि 07:21 PM तक, बाद बव चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा सूर्य : मेष राशि में राहु काल : 05:29 PM - 07:08 PM तक अभिजीत मुहूर्त : 12:07 PM – 12:59 PM आज का पंचांग : अष्टमी तिथि पूरे दिन और रात, पुष्य नक्षत्र दोपहर 12:53 बजे तक, चंद्रमा कर्क राशि पर दिन का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 05:58 AM 07:37 AM
चर 07:37 AM 09:16 AM
लाभ 09:16 AM 10:54 AM
अमृत 10:54 AM 12:33 PM
काल 12:33 PM 02:12 PM
शुभ 02:12 PM 03:51 PM
रोग 03:51 PM 05:30 PM
उद्वेग 05:30 PM 07:08 PM
  रात का चौघड़िया  :
मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 07:08 PM 08:30 PM
अमृत 08:30 PM 09:51 PM
चर 09:51 PM 11:12 PM
रोग 11:12 PM 12:33 AM
काल 12:33 AM* 01:54 AM*
लाभ 01:54 AM* 03:15 AM*
उद्वेग 03:15 AM* 04:36 AM*
शुभ 04:36 AM* 05:57 AM*
* अगला दिन
आज का पंचांग : अष्टमी तिथि पूरे दिन और रात, पुष्य नक्षत्र दोपहर 12:53 बजे तक, चंद्रमा कर्क राशि पर

राशिफल

मेष : आज निर्जलीकरण जैसी समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। व्यापारी अपने सहयोगियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। शाम के समय किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। वृषभ : आपकी संवादशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। मन में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। तीर्थ यात्राओं में जाने का विचार बना सकते हैं।
मिथुन : परिवार में तालमेल की कमी हो सकती है। नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में अधिक समय व्यर्थ न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। आज नुकीले उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
कर्क : आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धन को लेकर कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। व्यापारिक यात्रा कर सकते हैं।
आज का पंचांग : अष्टमी तिथि पूरे दिन और रात, पुष्य नक्षत्र दोपहर 12:53 बजे तक, चंद्रमा कर्क राशि पर
सिंह : घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सबके निशाने पर आ सकते हैं। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय व्यर्थ न करें। दूसरो से अधिक अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। कन्या : कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नये सम्बन्धों के जन्म लेने की सम्भावना बन रही है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर तनाव कम रहेगा। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने नये रूप में उभरकर सामने आ सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।
तुला : कारोबार को लेकर आप काफी गम्भीर प्रयास करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मित्र आपके लिये विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शाम तक परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके पक्ष में हो जायेंगी।
वृश्चिक : किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। युवा जन प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें, अफवाहें उड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से परेशान हो सकते हैं। आज आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूरा कर लें। गठिया वात के रोगी अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है।
आज का पंचांग : अष्टमी तिथि पूरे दिन और रात, पुष्य नक्षत्र दोपहर 12:53 बजे तक, चंद्रमा कर्क राशि पर
धनु : आज दिन आपके लिये शुभ नहीं है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिन्ता हो सकती है। नये कार्यों में रुकावटें आने से मन खिन्न हो सकता है। व्यवसाय में कुछ रुकावट महसूस होगी। दिनचर्या को अनुशासित रखें। विद्वान लोगों से सलाह लेना उत्तम रहेगा।
मकर : घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। आपकी उपलब्धियों की मित्र समूह में चर्चा होगी। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरञ्जन आदि को लेकर आप विशेष रुचि लेंगे।
कुम्भ : आज आप कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यों को हाथ में ले सकते हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। हालाँकि यदि निजी रिश्तों में कुछ समस्या आ रही है तो आपको आज बहस करने से बचना चाहिये। परिजनों के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अच्छे परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं।
मीन : पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। आज जोखिम भरा निवेश न करें। व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबन्ध करने से आज आपको बचना चाहिये। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता रहने वाली है।