Skip to main content

आज खास : द्वादशी दोपहर 02:56 बजे तक, राहु काल सुबह 10:53 बजे से, चंद्रमा कन्या राशि पर

आज का पंचांग

दिनांक : 09/05/2025

सम्वत् : 2082

मास : वैशाख – शुक्ल पक्ष

तिथि : आज द्वादशी 02:56 PM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 05:54 AM

सूर्यास्त : 07:11 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : हस्त 12:09 AM तक उपरांत चित्रा

योग : वज्र 02:57 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग

करण : बालव 02:56 PM तक, बाद कौलव 04:13 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 10:53 AM – 12:33 PM  तक

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 PM से 12:59 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 05:54 AM 07:34 AM
लाभ 07:34 AM 09:14 AM
अमृत 09:14 AM 10:53 AM
काल 10:53 AM 12:33 PM
शुभ 12:33 PM 02:12 PM
अमृ 02:12 PM 03:52 PM
का 03:52 PM 05:32 PM
चर 05:32 PM 07:11 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 07:11 PM 08:32 PM
काल 08:32 PM 09:52 PM
लाभ 09:51 PM 11:12 PM
उद्वेग 11:12 PM 12:32 AM
शुभ 12:32 AM* 01:53 AM*
अमृत 01:53 AM* 03:13 AM*
शु 03:13 AM* 04:33 AM*
रोग 04:33 AM* 05:54 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपके सभी कार्य सुगमता से पूर्ण हो जायेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश से धन लाभ मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से प्रसन्नता होगी। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं।

वृषभ : जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत अवश्य करनी चाहिये। सोशल मीडिया पर अफवाहों को अधिक महत्व न दें। घरेलू कलह होने की सम्भावना है। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब के अवसर मिल सकते हैं। बनते कार्यों में रुकावट आने से चिड़चिड़े हो सकते हैं।

मिथुन : दैनिक दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। शान्ति और धैर्य का परिचय दें। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। व्यापार में बड़े लाभ मिलने की भरपूर सम्भावना है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। घरेलू जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सन्तान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। आपकी प्रबन्धन क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे।

सिंह : पुराने रोगों के उभरने की सम्भावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। भविष्य के विषय में आप योजना बनायेंगे।

कन्या : कार्यक्षेत्र का वातावरण ऊर्जावान रहेगा। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके लिये अनुकूल रहने वाली हैं। लम्बे समय से रुका हुआ काम आज पुनः प्रारम्भ हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग आपको मिलेगा। विरोधियों पर आपको विजय मिलने की सम्भावना है।

तुला : कार्यक्षेत्र में आपको अनावश्यक काम करना पड़ेगा। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। ईश्वर आराधना में अपना मन लगायें। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें।
वृश्चिक : आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। नयी नौकरी शुरू करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आज एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। मन काफी प्रसन्न रहने वाला है।
धनु : सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज नये कार्यों को आरम्भ करना उचित नहीं है। वाहन धीमी गति से चलायें। राजनीति से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने की आवश्यकता है। छोटी बातों से तनाव में आ सकते हैं।

मकर : धर्म-कर्म के प्रति आप काफी रुचि लेने वाले हैं। व्यापार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र आपसे सहायता की अपेक्षा रख सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। महँगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे।

कुम्भ : परिवार के सदस्य आपके प्रसन्न रहेंगे। जॉब में सहकर्मियों से कुछ सहायता मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी होने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। गर्मी और उमस के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी होगी।

मीन : कार्यक्षेत्र में मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने में देरी होगी। बैंकिंग से जुड़े मामलों में परेशानी उठानी पड़ सकती है। बच्चों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी जन के साथ मतभेद होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी।