Skip to main content

आज खास : षष्ठी पूरे दिन और रात, राहु काल शाम 05:35 बजे से, चन्द्रमा मकर राशि पर

आज का पंचांग

दिनांक : 18/05/2025

सम्वत् : 2082

मास : ज्येष्ठ – कृष्ण पक्ष

तिथि : आज पंचमी तिथि 05:58 AM तक उपरांत षष्ठी कल सुबह 9 मई को 6:11 AM तक

वार : शनिवार

सूर्योदय : 05:49 AM

सूर्यास्त : 07:16 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 06:52 PM तक उपरांत श्रवण |

योग : शुभ योग 06:42 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग

करण : तैतिल 05:58 AM तक, बाद गर 06:09 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 05:35 PM – 07:16 PM तक

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 PM से 12:59 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 05:49 AM 07:30 AM
चर 07:30 AM 09:11 AM
लाभ 09:12 AM 10:52 AM
अमृत 10:52 AM 12:33 PM
काल 12:33 PM 02:14 PM
शुभ 02:14 PM 03:55 PM
रोग 03:55 PM 05:36 PM
उद्वेग 05:36 PM 07:17 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 07:17 PM 08:36 PM
अमृत 08:36 PM 09:55 PM
चर 09:55 PM 11:14 PM
रोग 11:14 PM 12:33 AM
काल 12:33 AM* 01:52 AM*
लाभ 01:52 AM* 03:11 AM*
उद्वेग 03:11 AM* 04:30 AM*
शुभ 04:30 AM* 05:49 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियाँ निर्मित होंगी। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। पिता के साथ परामर्श करके काम करना हितकर होगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें।

वृषभ : विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अरुचिकर कार्यों के कारण मन खिन्न हो सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से मानसिक शान्ति प्राप्त होगी।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। निजी रिश्तों के प्रति निष्ठा में कमी हो सकती है। अनजान लोगों पर अन्ध विश्वास न करें। काम की अधिकता के कारण आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
कर्क : आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आपको लाभ होगा। घर में प्रियजन आ सकते हैं। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

सिंह : आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार लेन-देन से आज बचें। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुके हुये कार्य बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या : मन में नकारात्मक बातें घर कर सकती हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सत्यनिष्ठ रहें। प्रेम विवाह को लेकर आज किसी तरह की चर्चा करना उचित नहीं होगा। कठोर वचनों का प्रयोग न करें। दिनचर्या कुछ उथल-पुथल भरी हो सकती है।

तुला : कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियाँ महसूस होंगी। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर में क्लेश का वातावरण हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को निरादर का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं को लेकर दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।
वृश्चिक : आज सुबह आप काफी अच्छे मूड में हो सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पारिवारिक आयोजनों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई लाभकारी व्यापारिक यात्रा हो सकती है। शाम को जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
धनु : आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी विश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। दूसरों को दोष देने से आपको नुकसान होगा।

मकर : कारोबार की परेशानियाँ दूर होंगी। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा में प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन बेहद सुखदायी रहेगा। व्यवसाय में बड़ी डील मिलने के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

कुम्भ : आपके कार्यों में अचानक अवरोध आ सकता है। दूसरों की चिकनी-चुपड़ी बातों पर भरोसा करना उचित नहीं है। बेरोजगार लोगों को आर्थिक परेशानियों और अनावश्यक खर्चों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता पर अविश्वास न करें। परिजनों की सेहत का ध्यान रखें।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। सन्तान की सफलता और व्यवहार से आप आनन्दित हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। दोस्तों से आपकी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं। व्यवहार कुशलता से लोगों का विश्वास जीत लेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।