आज खास : अमावस्या सुबह 10:30 बजे से, राहु काल सुबह 11:07 बजे तक, चन्द्रमा करेगा वृश्चिक राशि पर संचार
Nov 30, 2024, 04:07 IST
दिनांक : 30/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक - कृष्ण पक्ष ति थि : चतुर्दशी 10:30 AM तक, तत्पश्चात अमावस्या वार : शनिवार सूर्योदय : 07:14 AM सूर्यास्त : 05:36 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : विशाखा नक्षत्र 12:34 PM तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र योग : अतिगण्ड योग 04:44 PM तक, तत्पश्चात सुकर्मा योग करण : शकुनि 10:30 AM तक, तत्पश्चात चतुष्पद 11:14 PM तक, तत्पश्चात नाग चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : 09:50 AM से 11:07 AM तकआज का पंचांग

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:07 AM | 08:32 AM |
शुभ | 08:32 AM | 09:50 AM |
रोग | 09:50 AM | 11:07 AM |
उद्वेग | 11:07 AM | 12:25 PM |
चर | 12:25 PM | 01:43 PM |
लाभ | 01:43 PM | 03:00 PM |
अमृत | 03:00 PM | 04:18 PM |
काल | 04:18 PM | 05:36 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 05:36 PM | 07:18 PM |
उद्वेग | 07:18 PM | 09:01 PM |
शुभ | 09:01 PM | 10:43 PM |
अमृत | 10:43 PM | 12:25 AM* |
चर | 12:25 AM* | 02:08 AM* |
रोग | 02:08 AM* | 03:50 AM* |
काल | 03:50 AM* | 05:33 AM* |
लाभ | 05:33 AM* | 07:15 AM* |

मेष राशि : आज आप पूरे दिन थोड़े से भावुक रहेंगे। आप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगी। आप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं, लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। वृषभ राशि : समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है, इसमें हिचकिये मत। इसके स्थान पर मजबूत फैसला लीजिए, अवसरों को जाने मत दीजिए।शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो, लेकिन इस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है। पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचना और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा।राशिफल
मिथुन राशि : दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें। हारना या जीतना नहीं, आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किये हैं, लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा
समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें, ताकि इन्हें हमेशा के लिए खत्म कर सकें।
कर्क राशि : पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है। आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं, जो अब आपको कतई पसंद नहीं है। आपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे। आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी।

तुला राशि : आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिल्कुल ठीक अंदाजा लगा पाएंगे। इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मूल्यांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है। आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पाएंगे।
वृश्चिक राशि : आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृत्ति के आधार पर फैसले कर सकते हैं, लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे। आप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं, लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा।

धनु राशि : आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह औरों को भी प्रभावित करेगा, आपकी टीम को बेहतर काम करने के लिए आपसे प्रेरणा मिलेगी। घर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे, इससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी। आपको बस यह देखना है कि यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो।

कुम्भ राशि : कोई लगातार पूरी वफादारी, सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है। आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा। आपको उसका साथ देने में मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है, पर अंततः इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा। आपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा।
मीन राशि : संबंधों में उलझन, दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी, लेकिन इससे किसी नुकसान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। इसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनाओं का आनंद उठायें। यदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा।