Skip to main content

आज खास : प्रदोष व्रत, द्वादशी तिथि शाम 7:20 बजे तक, चन्द्रमा मीन पर दोपहर 1:48 बजे तक, राहु काल सुबह 09:10 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 24/05/2025

सम्वत् : 2082

मास : ज्येष्ठ – कृष्ण पक्ष

तिथि : आज द्वादशी तिथि 07:20 PM तक उपरांत त्रयोदशी

वार :  शनिवार

सूर्योदय : 05:47 AM

सूर्यास्त : 07:20 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : रेवती 01:48 PM तक उपरांत अश्विनी

योग : आयुष्मान 03:00 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग

करण : कौलव 08:58 AM तक, बाद तैतिल 07:20 PM तक, बाद गर 05:38 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : आज 01:48 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 09:10 AM – 10:51 AM तक

आज के त्योहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत, अपरा एकादशी पारण, शनि त्रयोदशी

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
काल 05:47 AM 07:28 AM
शुभ 07:28 AM 09:10 AM
रोग 09:10 AM 10:52 AM
उद्वेग 10:52 AM 12:33 PM
चर 12:33 PM 02:15 PM
लाभ 02:15 PM 03:57 PM
अमृत 03:57 PM 05:38 PM
काल 05:38 PM 07:20 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 07:20 PM 08:38 PM
उद्वेग 08:38 PM 09:56 PM
शुभ 09:56 PM 11:15 PM
अमृत 11:15 PM 12:33 AM
चर 12:33 AM* 01:51 AM*
रोग 01:51 AM* 03:10 AM*
काल 03:10 AM* 04:28 AM*
लाभ 04:28 AM* 05:46 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : व्यापार बढ़ाने के लिये मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आपके कार्यों की सराहना होगी। लम्बित पड़ी योजनाओं को पुनः शुरू करने का प्रयास करें। आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया का सार्थक उपयोग करेंगे। घर के बड़े लोगों का सम्मान करें।

वृषभ : जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में आपको धैर्य की आवश्यकता होगी। प्रबन्धन से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। बाहर की यात्रा आपको नहीं करनी चाहिये। गलत सलाह और संगति की वजह से हानि होगी।

मिथुन : दैनिक कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। समय रहते हुये अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जॉब में आ रही परेशानी दूर होगी। आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रशंसा हो सकती है।
कर्क : सामाजिक कार्यों में आप विशेष ध्यान देंगे। भावनाओं में बहकर धन खर्च न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है लेकिन आपको सावधानी बहुत रखनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।

सिंह : धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। आप अपने करियर के प्रति फोकस रहेंगे। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

कन्या : सन्तान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं। छोटे-मोटे अवरोधों को दूर करने का प्रयास करें। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नियमित योग और व्यायाम अवश्य करें। प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात होने की आशंका है। लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप नहीं करना चाहिये।

तुला : किसी परिचित के माध्यम से आपको बड़ा व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। समय अभाव के कारण कोई योजना अटक सकती है।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिये सामान्य तौर पर शुभ माना जायेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आज परिजनों की काफी देखभाल करेंगे। माहौल को हल्का बनाकर रखें। सन्तान की प्रगति से मन हर्षित होगा।
धनु : बच्चे पढ़ाई में परेशानी महसूस कर सकते हैं। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उधार धन लेने से आज आपको बचना चाहिये। व्यापार को लेकर बड़े समझौते आज न करें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य में कमी महसूस हो सकती है।

मकर : अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। घर पर आप काफी बोरियत महसूस करेंगे। मौसम में बदलाव के कारण सिर में दर्द हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से न चूकें। अपनी जीवनशैली सादगी पूर्ण रखें।

कुम्भ : आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। मित्रों और पड़ोसियों के चहेते बने रहेंगे। आप वैवाहिक कार्यक्रम आदि की रूपरेखा बना सकते हैं। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रेम सम्बन्धों को काफी महत्व देंगे। बच्चे घर पर अपने माता-पिता से नैतिक शिक्षा ले सकते हैं।

मीन : आप कलात्मक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। आपकी वाणी में ओज रहेगा। जिससे लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिसमें आप पीछे नहीं हटेंगे। कारोबार में काफी अच्छी परिस्थितियाँ रहने वाली हैं।