Skip to main content

आज खास : फूलरिया दूज, द्वितीया प्रातः 07.13 बजे तक, राहू काल दोपहर 03.44 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 12/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : द्वितीया प्रातः 07.13 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रात्रि 04:03 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी

वार : मंगलवार

सूर्योदय : प्रातः 6:51 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:42 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 11/51/50 घंटे

नक्षत्र : रेवती रात्रि 08:29 बजे तक, तत्पश्चात अश्विनी

योग : शुक्ल प्रातः 07:53 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म रात्रि 04:08 बजे तक, तत्पश्चात इन्द्र

करण : कौलव प्रातः 07:13 बजे तक, तत्पश्चात तैतिल शाम 05:34 बजे तक, तत्पश्चात गर रात्रि 04:03 बजे तक तत्पश्चात वणिज

चन्द्रमा : आज मीन राशि में रात्रि 08:29 बजे तक रहेगा तत्पश्चात मेष राशि में आएगा

सूर्य : आज कुम्भ राशि में रहेगा 

राहू काल : आज दोपहर 03.44 बजे से शाम को 05.13 बजे तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:23 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक

दिशा शूल : उत्तर दिशा में

आज का त्यौहार एवं व्रत : फूलरिया दूज

शिववास : गौरी के साथ प्रातः 07:13 बजे तक तत्पश्चात  सभा में रात्रि 04:03 बजे तक तत्पश्चात क्रीड़ा में |

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 06:53 AM 08:21 AM
उद्वेग 08:21 AM  09:49 AM
चर  09:49 AM  11:18 AM
लाभ 11:18 AM 12:46 PM
अमृत   12:46 PM 02:14 PM
   काल      02:14 PM  03:43 PM
    शुभ   03:43 PM  05:11 PM
रोग    05:11 PM  06:39 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
काल  06:39 PM  08:11 PM
लाभ  08:11 PM  09:42 PM
 उद्वेग     09:42 PM  11:14 PM
शुभ  11:14 PM  12:46 AM
अमृत  12:46 AM 02:17 AM
चर  02:17 AM 03:49 AM
     रोग       03:49 AM 05:20 AM
 काल  05:20 AM 06:52 AM

* अगला दिन

मेष राशि : आज आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शान्त रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि : आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये।

मिथुन राशि : आज प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आज बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा।

कर्क राशि :  कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन सन्तुष्ट रहेगा। परिजनों के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आज महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें।

सिंह राशि : दिन का शुरुआती भाग आपके लिये नकारात्मक रहेगा। किन्तु शाम को आपका मन शान्त हो जायेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें।

कन्या राशि : कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि : आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक : बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। आज किसी को धोखा न दें। मन में कुछ अभिनव प्रयोग करने की इच्छा होगी। रुके हुये बहुत से काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है।

धनु : आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसका परिणाम तुरन्त प्राप्त होगा। नये भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी।

मकर राशि : आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनन्द नहीं ले पायेंगे। कुछ कमी व रिक्तता महसूस कर सकते हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। रुका हुआ धन अवश्य वापस मिल सकता है। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। प्रत्येक विषय पर आपको बिना माँगे राय देने से बचना चाहिये। घर में आज बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें।

मीन राशि : आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिये। कार्य-स्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।