Skip to main content

आज खास : शनि जयंती, अमावस्या तिथि सुबह 08:32 बजे तक, चन्द्रमा वृषभ राशि पर, राहु काल दोपहर 03:57 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 27/05/2025

सम्वत् : 2082

मास : ज्येष्ठ – कृष्ण पक्ष

तिथि : आज अमावस्या तिथि 08:32 AM तक उपरांत प्रतिपदा तिथि 05:02 AM तक उपरांत द्वितीया

वार :  मंगलवार

सूर्योदय : 05:46 AM

सूर्यास्त : 07:21 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : रोहिणी 02:50 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा

योग : सुकर्मा 10:54 PM तक, उसके बाद धृति योग

करण : नाग 08:32 AM तक, बाद किस्तुघन 06:45 PM तक, बाद बव 05:02 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 03:57 PM – 05:39 PM तक

आज के त्योहार एवं व्रत : ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, इष्टी

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 05:47 AM 07:27 AM
उद्वेग 07:27 AM 09:09 AM
चर 09:09 AM 10:51 AM
लाभ 10:51 AM 12:33 PM
अमृत 12:33 PM 02:15 PM
काल 02:15 PM 03:57 PM
शुभ 03:57 PM 05:39 PM
रोग 05:39 PM 07:21 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
काल 07:22 PM 08:40 PM
लाभ 08:40 PM 09:57 PM
उद्वेग 09:57 PM 11:15 PM
शुभ 11:15 PM 12:33 AM
अमृत 12:33 AM* 01:51 AM*
चर 01:51 AM* 03:09 AM*
रोग 03:09 AM* 04:27 AM*
काल 04:27 AM* 05:45 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिये काफी थकावट भरा हो सकता है। आपकी कही हुई पिछली बातों के आधार पर लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। लोग आपकी आलोचना और बुराई करने में लगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असन्तोष रहेगा। दूसरों का हमेशा आदर करें।

वृषभ : व्यवसाय में बड़ी सफलता व नाम प्राप्त होगा। निर्यात सम्बन्धी प्रकल्पों से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। परिस्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेंगी। परिवार के झगड़े शान्त होंगे।

मिथुन : आज आप किसी पुरानी याद में खोये रहेंगे। नकारात्मक बातों का असर आपके काम पर पड़ सकता है। समय पर भोजन व जलपान करते रहें। माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यदि आंखों में जलन की समस्या हो तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। बढ़ते खर्चों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।
कर्क : कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होने से आराम मिलेगा। आपकी प्रतिभा से परिजन व उच्च अधिकारीगण अचम्भित हो सकते हैं। विदेश में रह रहे लोगों से शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी जन को शादी के लिये प्रपोज कर सकते हैं। नवविवाहित दम्पति किसी टूर की योजना बनायेंगे।

सिंह : व्यवसाय में निवेश को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थितियों से बचें। लोग आपके प्रति बुरा व्यवहार कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति विश्वास में कमी हो सकती है। प्रबुद्ध लोगों की संगत व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

कन्या : अपने निर्णयों में दूसरे लोगों को शामिल न करें। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी कारणों से काम प्रभावित हो सकता है। साझेदारी वाले व्यवसाय में हितों और लाभांश को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है।

तुला : जीवनसाथी के साथ गम्भीर बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। यद्यपि इसके दूरगामी परिणाम आपके लिये काफी शुभ रहने वाले हैं। समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के बजाय शान्त होकर निर्णय लें। आज आपको भारी सामान के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिये।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित और अनुशासित रहेगी। बुद्धिमान लोगों से सलाह लेना हितकर रहेगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। निजी सम्बन्धों में दिखावा न करें।
धनु : आज अपने हितों को हमेशा सर्वोपरि रखें। बिना सोचे-समझे बोलने से हानि हो सकती है। पिता के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना है। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

मकर : आज का दिन आपके लिये पहले की तुलना में सुखद रहेगा। कुछ नया सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें। कारोबार में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। काम टालने की प्रवृत्ति के कारण घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। पैरों के पंजों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में किसी बड़ी डील में अचानक से समस्या हो सकती है। परिजनों की अनदेखी बिल्कुल भी न करें। खासकर जब आप घर पर भी फोकस नहीं कर पा रहे हैं। अपेक्षित कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे। अपनी सलाह लोगों को देने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सुख के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। आय के कुछ वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पहले हो जायेंगे। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें कह सकते हैं। सामाजिक कार्यों के कारण लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे।