Skip to main content

आज खास : नवमी रात्रि 11:54 बजे तक,राहु काल दोपहर 12:35 बजे से, चंद्रमा कन्या राशि पर, महेश नवमी

आज का पंचांग

दिनांक : 04/06/2025

सम्वत् : 2082

मास : ज्येष्ठ – शुक्ल पक्ष

तिथि : आज नवमी तिथि 11:54 PM तक उपरांत दशमी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 05:44 AM

सूर्यास्त : 07:25 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 03:35 AM तक उपरांत हस्त

योग : वज्र योग 08:28 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग

करण : बालव 10:52 AM तक, बाद कौलव 11:54 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : आज 07:35 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 12:35 PM – 02:17 PM

आज के त्योहार एवं व्रत : महेश नवमी

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 07:44 PM 08:27 PM
अमृत 08:27 PM 09:09 PM
काल 09:09 PM 10:52 PM
शुभ 10:52 PM 12:35 AM
रोग 12:35 AM* 02:17 AM*
उद्वेग 02:17 AM* 04:00 AM*
चर 04:00 AM* 05:43 AM*
लाभ 05:43 AM* 07:26 AM*

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 07:26 PM 08:43 PM
शुभ 08:43 PM 10:00 PM
अमृत 10:00 PM 11:17 PM
चर 11:17 PM 12:35 AM
रोग 12:35 AM* 01:52 AM*
काल 01:52 AM* 03:09 AM*
लाभ 03:09 AM* 04:26 AM*
उद्वेग 04:26 AM* 05:44 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपको भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। एकान्त में आपको समय अवश्य बिताना चाहिये। पिता के कार्यों में आप सहयोग देंगे। पिछले काफी समय से जिस कार्य में फँसे थे वो आज पूर्ण हो सकता है। कारोबार में महत्वपूर्ण समझौते कर सकते हैं।

वृषभ : कार्यक्षेत्र का वातावरण शान्त और सहयोगात्मक रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को अधिक महत्व न दें। लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। आपको अपनी प्रबन्धन क्षमताओं को दुरुस्त करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का लाभ उठा सकते हैं।

मिथुन : वैवाहिक सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उलझनों का अम्बार रहेगा। क्रोध में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। परिजनों के साथ डिनर पर जा सकते हैं। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या होगी।
कर्क : आप नये कार्यों में अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को पदोन्नति मिल सकती है। बेरोजगार लोग यदि प्रयास करें तो जॉब मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार में एकता का वातावरण रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने की सम्भावना है।

सिंह : सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी समस्या हो सकती है। गैस और कब्जियत की शिकायत होने की सम्भावना है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय अत्यन्त सावधानी रखनी होगी। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं।

कन्या : आपके काम की सर्वत्र प्रशंसा होगी। व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। व्यापार की समस्याओं का निवारण होगा। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे।

तुला : अपनी गलतियों को ढकने से बचें। कानूनी मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी को उधार देने से बचें। आज आपको किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिये। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक : घर का वातावरण बहुत ही शान्त रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। समय पर सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध और ऑर्डर मिलने की प्रबल सम्भावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिये।
धनु : कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कला की ओर आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वभाव में चञ्चलता का भाव रहेगा।

मकर : जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनन्द उठायेंगे। जॉब में अचानक ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

कुम्भ : सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब न करें। किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने का प्रयास न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा के दौरान कठिनाई हो सकती है।

मीन : जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। शाम के समय कुछ परेशान हो सकते हैं। पूरी एकाग्रता से साथ सभी कार्य करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।