Skip to main content

आज खास : गंगा दशहरा, दशमी तिथि पूरे दिन और रात, चंद्रमा कन्या राशि पर, राहु काल दोपहर 02:17 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 05/06/2025

सम्वत् : 2082

मास : ज्येष्ठ – शुक्ल पक्ष

तिथि : आज दशमी तिथि 02:16 AM तक उपरांत एकादशी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 05:44 AM

सूर्यास्त : 07:26 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : हस्त पूरे दिन और रात

योग : सिद्धि 09:13 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग

करण : तैतिल 01:03 PM तक, बाद गर 02:16 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : आज चंद्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 02:17 PM – 04:00 PM

आज के त्योहार एवं व्रत : गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 07:44 PM 08:26 PM
लाभ 08:26 PM 09:09 PM
अमृत 09:09 PM 10:52 PM
काल 10:52 PM 12:35 AM
शुभ 12:35 AM* 02:18 AM*
रोग 02:18 AM* 04:01 AM*
उद्वेग 04:01 AM* 05:44 AM*
चर 05:44 AM* 07:26 AM*

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 07:26 PM 08:44 PM
काल 08:44 PM 10:01 PM
लाभ 10:01 PM 11:18 PM
उद्वेग 11:18 PM 12:35 AM
शुभ 12:35 AM* 01:52 AM*
अमृत 01:52 AM* 03:09 AM*
चर 03:09 AM* 04:26 AM*
रोग 04:26 AM* 05:43 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैरों में खिंचाव हो सकता है। सेहत से जुड़े मामलों की अनदेखी न करें। अनुशासनहीनता के कारण दिनचर्या बिगड़ सकती है। बच्चे छुट्टी का आनन्द उठायेंगे।

वृषभ : नये कार्यों की योजना बना सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार को समय मुश्किल से दे पायेंगे। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। अपनी रूचि के अनुसार ही कार्य करें। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन : आज आपकी कार्यशैली की खूब प्रशंसा होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध झेलना पड़ सकता है। अनजान व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। काम देरी से लेकिन सही दिशा में पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाँतों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क : मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में प्रगति होगी। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। बुद्धिमत्ता से अटके हुये काम बना लेंगे। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों से आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह : व्यवसाय में संघर्ष वाली परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। केवल बातों पर विश्वास करके कोई डील न करें। मित्रता और प्रेम को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। गोपनीय विषयों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। बच्चों को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कन्या : कार्यस्थल में वाद-विवाद जैसी स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विजय प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

तुला : आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आने की सम्भावना है। आलस्य के कारण अच्छे मौकों को चूक सकते हैं। घर में अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें।
वृश्चिक : व्यापार में अपेक्षानुसार धन लाभ होगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप सहकर्मियों के ऊपर अपना प्रभाव डालेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। सम्पत्ति से जुड़े विवादों का निवारण हो सकता है।
धनु : विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बच्चों की बातों का खण्डन करने के बजाय उनका शान्तिपूर्वक समाधान करें। लवमेट के साथ अच्छा समय बितायेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी हो सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है।

मकर : नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसकी पूरी योजना बना लें। सहकर्मी आपका उपहास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। किसी बड़े काम के लिये लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। घर में किसी कारणवश तनाव हो सकता है।

कुम्भ : अनावश्यक यात्राओं से बचना चाहिये। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से दोबारा परेशान होना पड़ सकता है। घर के काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कमजोरी पर नियन्त्रण कर लें। ससुराल पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। बचपन के मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मीन : आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको प्राप्त होगा। करियर को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लम्बे समय से सोचे हुये कार्य पूर्ण होंगे। नयी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।