Skip to main content

आज खास : प्रदोष व्रत, त्रयोदशी पूरे दिन और रात, चंद्रमा तुला राशि पर, राहु काल शाम 05:44 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 08/06/2025

सम्वत् : 2082

मास : ज्येष्ठ – शुक्ल पक्ष

तिथि : आज द्वादशी तिथि 07:18 AM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : रविवार

सूर्योदय : 05:44 AM

सूर्यास्त : 07:27 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : स्वाति 12:42 PM तक उपरांत विशाखा

योग : परिघ 12:17 PM तक, उसके बाद शिव योग

करण : बालव 07:18 AM तक, बाद कौलव 08:29 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : आज चंद्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 05:44 PM – 07:27 PM

आज के त्योहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 07:43 PM 08:26 PM
चर 08:26 PM 09:09 PM
लाभ 09:09 PM 10:52 PM
अमृत 10:52 PM 12:35 AM
काल 12:35 AM* 02:18 AM*
शुभ 02:18 AM* 04:01 AM*
रोग 04:01 AM* 05:44 AM*
उद्वेग 05:44 AM* 07:27 AM*

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 07:27 PM 08:44 PM
अमृत 08:44 PM 10:01 PM
चर 10:01 PM 11:18 PM
रोग 11:18 PM 12:35 AM
काल 12:35 AM* 01:52 AM*
लाभ 01:52 AM* 03:09 AM*
का 03:09 AM* 04:26 AM*
शुभ 04:26 AM* 05:43 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपके प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप कई लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।

वृषभ : आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा।

मिथुन : अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमी जन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध और भी घनिष्ट और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने महत्वपूर्ण कार्य न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द कर सकते हैं।
कर्क : आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको आज काफी परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग बिल्कुल न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि की अनुभूति होगी।

सिंह : आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कन्या : आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। बड़बोलेपन वाले व्यवहार से बचें। महिलाओं को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला : पुराने रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
धनु : फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी।

मकर : आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

कुम्भ : आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के अतिरिक्त दूसरे कार्यों में अधिक समय व्यर्थ करेंगे। दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे।

मीन : आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी। इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नवीन कार्य आरम्भ करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है।