Skip to main content

आज खास : मीन सक्रांति, पंचमी रात्रि 11:26 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:14 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 14/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि :  पंचमी 11:26 PM तक उपरांत षष्ठी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : प्रातः 6:50 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:40 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : भरणी 04:55 PM तक उपरांत कृत्तिका

योग : वैधृति 09:59 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण : बव 12:21 PM तक, बाद बालव 11:26 PM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा : 10:39 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 02:14 बजे से दोपहर 03:43 बजे तक रहेगा

आज का त्यौहार एवं व्रत : मीन सक्रांति

शिववास : कैलाश पर

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:22 बजे से दोपहर 01:09 बजे तक

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 06:50 AM 08:19 AM
रोग 08:19 AM  09:48 AM
  उद्वेग    09:48 AM  11:17 AM
चर 11:17 AM 12:45 PM
लाभ  12:45 PM 02:14 PM
    अमृत     02:14 PM  03:43 PM
    काल   03:43 PM  05:11 PM
शुभ     05:11 PM  06:40 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत  06:40 PM  08:11 PM
चर  08:11 PM  09:43 PM
रोग    09:43 PM  11:14 PM
काल  11:14 PM  12:45 AM
लाभ   12:45 AM 02:16 AM
उद्वेग  02:16 AM 03:47 AM
   शुभ     03:47 AM 05:18 AM
अमृत   05:18 AM 06:49 AM

* अगला दिन

मेष राशि : आपके व्यक्तित्व और रहन-सहन को लेकर सतर्क रहें। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच सन्तुलन बनाकर रखने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा मजबूत होगा। दूसरों पर सहज विश्वास न करें। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्या दूर होगी।

वृषभ राशि : धन के लेन-देन में सावधानी रखें। अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें। आज वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सावधानी पूर्वक पालन करें। अपने लक्ष्यों के प्रति उदासीन न रहें। पेट में एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। आय बढ़ने के साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि : अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। सम्पत्ति के विक्रय से आपको लाभ होगा। परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी। घर की साज-सज्जा और नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार को लेकर बड़े निर्णय लिये जा सकते हैं। सही समय पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेंगे।

कर्क राशि :  नये व्यापार को लेकर उत्साह में रहेंगे। मांगलिक आयोजनों को लेकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सन्तान को करियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं।

सिंह राशि : नयी योजनाओं को क्रियान्वित करना कुछ कठिन होगा। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा। बिना किसी विशेष योजना के आपको निवेश करना नहीं चाहिये। किडनी की समस्याओं से जूझ रहे रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। अपनी क्षमताओं को पहचाने और उसका सही उपयोग करें।

कन्या राशि : आपकी जीवनशैली थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। पुरानी झन्झटों को लेकर आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद अवश्य लें। अपनी बातों को लेकर किसी पर भी दबाव न डालें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है।

तुला राशि : दाम्पत्य सम्बन्धों में सकारात्मकता का एहसास होगा। प्राइवेट संस्थानों में जॉब कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य आसानी से हो जायेंगे।

वृश्चिक : योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिन्तन में समय व्यतीत करेंगे। रिटेल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। जॉब इन्टरव्यू में सफलता मिल सकती है।

धनु : दिन की शुरुआत थोड़ी थकाऊ रहेगी। शाम के समय आप कहीं घूमने निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी साख एवं विश्वसनीयता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। शेयर मार्केट में निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आपने मन में काफी रचनात्मक विचार आयेंगे। परिजन आपकी अच्छी आदतों से खुश रहेंगे। मकर राशि : अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद खास रहने वाला है। परिवार के लोग आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशन्सा न करें। आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे। सम्पत्ति को लेकर मामले हल हो जायेंगे।

कुम्भ राशि : व्यापार में नये सौदे हो सकते हैं। समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पायेंगे और उसे आसानी से दूर भी कर लेंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। दोपहर के बाद आपके रुके हुये कार्य गति पा लेंगे।

मीन राशि : आपके मन में किसी घटना को लेकर डर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। मन में परोपकार की भावना रहेगी। परिजन आपकी आदतों से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। दैनिक दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें।