Skip to main content

आज खास : प्रतिपदा तिथि दोहर 02:55 बजे तक, राहू काल दोपहर 03:44 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 26/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : प्रतिपदा तिथि 02:55 PM तक उपरांत द्वितीया

वार : मंगलवार

सूर्योदय : प्रातः 6:37 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : हस्त 01:33 PM तक उपरांत चित्रा

योग : ध्रुव 10:17 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण : कौलव 02:56 PM तक, बाद तैतिल 04:03 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  02:56 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 03:44 बजे से सुबह 05:15 बजे तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:17 बजे से दोपहर 01:06 बजे तक

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
रोग  06:37 AM 08:08 AM
उद्वेग 08:08 AM  09:39 AM
चर  09:39 AM  11:11 AM
लाभ 11:11 AM 12:42 PM
अमृत  12:42 PM 02:13 PM
काल   02:13 PM  03:45 PM
शुभ   03:45 PM  05:16 PM
रोग   05:16 PM  06:47 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
काल  06:47 PM  08:16 PM
लाभ  08:16 PM  09:44 PM
उद्वेग  09:44 PM  11:13 PM
शुभ  11:13 PM  12:41 AM
अमृत  12:42 AM 02:10 AM
चर  02:10 AM 03:39 AM
रोग  03:40 AM 05:07 AM
काल   05:07 AM 06:36 AM

* अगला दिन

मेष राशि : आज आपको कारोबार का विस्तार करने के नये मौके मिलेंगे। अपने परिवार को भी महत्व देंगे। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या भाव रखेंगे। भविष्य की किसी योजना पर आप काम करने का विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशि : अनावश्यक कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। आज आपके ऊपर काम ज्यादा रहेगा, लेकिन फिर भी कुछ शान्त रहेंगे। जुकाम के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में बढ़ता दबाव आपको परेशान कर सकता है। कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। घर के बुजुर्ग सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आपको लाभ होगा। प्रतिद्वन्दियों से सावधान रहना चाहिये।

कर्क राशि :  घर में उल्लास का माहौल रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन प्राप्त होगा। मैनेजमेन्ट के बड़े दायित्व आपको मिल सकते हैं। व्यावसायिक सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि : आपके व्यवहार से कुछ परिजन नाराज हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग आज विशेष सतर्क रहें। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। कार्यों में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। धन उधार लेन-देन से बचें।

कन्या राशि : काफी दिनों से रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ायेंगे। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। करियर में बदलाव करने से आपको बचना चाहिये।

तुला राशि : आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिये। अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से आपका झगड़ा हो सकता है। मन में अनिष्ट का भय रहेगा। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें।

वृश्चिक : आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। नये प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। उत्पादन क्षेत्र में उन्नति होगी। सन्तान से शुभ समाचार मिलेगा। दैनिक दिनचर्या काफी अच्छी रहने वाली है। समय के प्रबन्धन में आपको विशेष ध्यान देना होगा।

धनु : अपने कार्यों द्वारा अपनी विशेष पहचान बना पायेंगे। आपके अनुशासित व्यवहार की प्रशन्सा होगी। दूसरों की भावनाओं का आदर करें। बॉस से वेतन के विषय में चर्चा कर सकते हैं। साहित्य के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के लोगों के बीच अच्छा माहौल रहेगा।

मकर राशि : आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। छोटी-छोटी सफलताओं को कम न आँकें। अपनी कमियों और गलतियों से सीखने की आवश्यकता है। मन में व्यर्थ की चिन्ता न पालें।

कुम्भ राशि : समय के अनुसार स्वयं को बदलने का प्रयास करें। काम में रुचि होने के बावजूद नया काम शुरू नहीं कर पायेंगे। परिजनों से विवाद की सम्भावना बनेगी। नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है। मनोरञ्जन में समय व्यतीत होगा।

मीन राशि : कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में मनोनुकूल स्थानान्तरण हो सकता है। आय का कोई नया स्रोत्र बनेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। भौतिक सुखों में ज्यादा रुचि लेंगे।