Movie prime

आज खास : द्वितीया तिथि शाम बजे 05:06 बजे तक, चित्रा शाम 04:15 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:41 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 27/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : द्वितीया तिथि 05:06 PM तक उपरांत तृतीया

वार : बुधवार

सूर्योदय : प्रातः 6:36 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : चित्रा 04:15 PM तक उपरांत स्वाति

आज खास : द्वितीया तिथि शाम बजे 05:06 बजे तक, चित्रा शाम 04:15 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:41 बजे से योग : व्याघात 10:53 PM तक, उसके बाद हर्षण योग

करण : गर 05:06 PM तक, बाद वणिज 06:05 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : तुला राशि पर पूरे दिन रात संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 12:41 बजे से दोपहर 02:13 बजे तक रहेगा

आज खास : द्वितीया तिथि शाम बजे 05:06 बजे तक, चित्रा शाम 04:15 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:41 बजे से
दिन का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
लाभ  06:36 AM 08:07 AM
अमृत 08:07 AM  09:39 AM
काल  09:39 AM  11:10 AM
शुभ  11:10 AM 12:41 PM
रोग  12:41 PM 02:13 PM
उद्वेग   02:13 PM  03:44 PM
चर  03:44 PM  05:16 PM
लाभ    05:16 PM  06:47 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग  06:47 PM  08:16 PM
शुभ  08:16 PM  09:44 PM
अमृत  09:44 PM  11:13 PM
चर  11:13 PM  12:41 AM
रोग  12:42 AM 02:09 AM
काल  02:09 AM 03:38 AM
लाभ   03:38 AM 05:06 AM
उद्वेग  05:06 AM 06:35 AM

* अगला दिन आज खास : द्वितीया तिथि शाम बजे 05:06 बजे तक, चित्रा शाम 04:15 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:41 बजे से

मेष राशि : आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहें।

वृषभ राशि : अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें।

मिथुन राशि : सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें।

कर्क राशि :  व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी।आज खास : द्वितीया तिथि शाम बजे 05:06 बजे तक, चित्रा शाम 04:15 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:41 बजे से

सिंह राशि : जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।

कन्या राशि : आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये नाप-तौल कर बातें करें। धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार माँग सकते हैं।

तुला राशि : नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी।

वृश्चिक : आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।

धनु : अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। पैतृक सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

मकर राशि : आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरु करने के लिये दिन शानदार रहेगा।

कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आँक सकते हैं। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अति भावुक होने से आपको बचना चाहिये।

मीन राशि : आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। बहुत तला-भुना और जन्क-फूड खाने से बचें। प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी भी तरह के मनमुटाव को शीघ्र ही सुलझा लें वरना यह बड़े तनाव का कारण बन सकता है। आज खास : द्वितीया तिथि शाम बजे 05:06 बजे तक, चित्रा शाम 04:15 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:41 बजे से