Skip to main content

आज खास : शीतला सप्तमी, सप्तमी रात्रि 09:09 बजे तक, राहू काल सुबह 08:01 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 01/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : सप्तमी रात्रि 09:09 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी

वार : सोमवार

सूर्योदय : प्रातः 6:28 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:53 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 12/25/29 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:16 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : मूला रात्रि 11:12 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

 योग : वरियान रात्रि 08:30 बजे तक तत्पश्चात परिघ

करण : विष्टि सुबह 09:25 बजे तक, तत्पश्चात बव रात्रि 09:09 बजे तक, तत्पश्चात बालव

चन्द्रमा : आज धनु में रहेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज सुबह 08:01 बजे से सुबह 09:34 बजे तक रहेगा

आज का त्यौहार एवं व्रत : शीतला सप्तमी आज

दिशा शूल : पूर्व दिशा में

शिववास : शमशान में रात्रि 09:09 बजे तक तत्पश्चात गौरी के साथ

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
अमृत  06:30 AM 08:03 AM
काल  08:03 AM  09:35 AM
शुभ  09:35 AM  11:07 AM
रोग 11:07 AM 12:40 PM
उद्वेग 12:40 PM 02:12 PM
 चर   02:12 PM  03:45 PM
लाभ  03:45 PM  05:17 PM
अमृत    05:17 PM  06:50 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
चर  06:47 PM  08:17 PM
रोग  08:17 PM  09:45 PM
काल  09:45 PM  11:12 PM
लाभ  11:12 PM  12:39 AM
उद्वेग  12:39 AM 02:07 AM
शुभ  02:07 AM 03:34 AM
अमृत    03:34 AM 05:02 AM
चर  05:02 AM 06:29 AM

* अगला दिन

मेष राशि : राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अधिकारी आपको अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी दे सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार में कुछ परेशानियाँ देखने को मिल सकती हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व घटने की आशंका है। कानूनी विवादों से आज दूरी बनाकर रखें। दाम्पत्य सम्बन्ध को आज काफी समय देना चाहिये। रोमाञ्चक वेबसीरीज या साहित्य की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। दिखावा करने से आपको बचना चाहिये।

मिथुन राशि :आपकी सभी योजनायें समय पर पूर्ण होंगी। कारोबार में नवाचारी प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। घर में कुछ मेंटेनेन्स सम्बन्धी कार्य कर सकते हैं। आपको ज्यादा क्रोध करने से बचना चाहिये।

कर्क राशि :  सहकर्मी आज आपकी मदद करेंगे। लेकिन आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है।

सिंह राशि : आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ अव्यावहारिक निर्णय ले सकते हैं। इसीलिये आज हर कार्य को सोच-समझकर ही करें। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। बुद्धिमान प्रवृत्ति के सत्पुरुषों से सम्पर्क बढ़ेगा। कटु भाषा का प्रयोग न करें।

कन्या राशि : पुराने किसी मामले के कारण आज थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। अपने निजी मामलों में दूसरों ज्यादा अपेक्षा न रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि : आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर में थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। कुण्ठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।

धनु : नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में कुछ तकनीकी बदलाव कर सकते हैं।

मकर राशि : अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। मन चञ्चल होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

कुम्भ राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशन्सा करेंगे। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन राशि : जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पुराने सम्पर्क से लाभ होगा। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें