Skip to main content

आज खास : नवमी रात्रि 06:29 बजे तक, उत्तराषाढा रात्रि 09:47 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:40 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 03/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : नवमी रात्रि 06:29 बजे तक, तत्पश्चात दशमी

वार : बुधवार

सूर्योदय : प्रातः 6:26 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:54 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 12/28/38 घंटे

नक्षत्र : उत्तराषाढा रात्रि 09:47 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण

योग : शिव शाम 04:10 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध

करण : तैतिल प्रातः 07:23 बजे तक, तत्पश्चात गर शाम 06:29 बजे तक, तत्पश्चात वणिज रात्रि 05:25 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि

चन्द्रमा : आज मकर राशि में रहेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज दोपहर 12:40 बजे से दोपहर 02:14 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : उत्तर दिशा में

शिववास : सभा में शाम 06:29 बजे तक, तत्पश्चात क्रीड़ा में

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
लाभ  06:28 AM 08:01 AM
अमृत 08:01 AM  09:34 AM
काल  09:34 AM  11:07 AM
शुभ 11:07 AM 12:39 PM
रोग 12:39 PM 02:12 PM
 उद्वेग    02:12 PM  03:45 PM
चर  03:45 PM  05:18 PM
लाभ  05:18  PM  06:51 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग  06:47 PM  08:18 PM
शुभ  08:18 PM  09:45 PM
अमृत  09:45 PM  11:12 PM
चर  11:12 PM  12:39 AM
रोग   12:39 AM 02:06 AM
काल  02:06 AM 03:33 AM
लाभ   03:33 AM 05:00 AM
उद्वेग  05:00 AM 06:27 AM

* अगला दिन

मेष राशि : निर्माण कार्यों के लिये आज का दिन विशेष शुभ है। मानसिक रूप से प्रसन्नता में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। विदेशी भूमि पर रहे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या को सन्तुलित रखने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि : आज दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी आपको उठानी पड़ सकती है। आपकी अपेक्षा के अनुसार आज सभी काम हो जायेंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी। अधिकारी वर्ग आपसे सन्तुष्ट रहेंगे। लेकिन फिर भी आपको सबसे समन्वय बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि : अपने काम दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें। लोग आपकी उदारता का गलत प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। उपयुक्त पोषण की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है।

कर्क राशि :  व्यापार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। पहले की गयी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा।

सिंह राशि : आज अपने काम से काम रखें। दूसरे लोगों के मामलों को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिये।

कन्या राशि : समाज में आपका नाम ऊँचा होगा। अनुसन्धान कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी कला व योग्यता को सम्मान देंगे। आज आप नव समाचारों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला राशि : बॉस का भरोसा आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। आज अपने काम व जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा।

वृश्चिक : किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आपको प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। आपकी सलाहों से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाये रखें। अविवाहित महिला जातक को विवाह की चिन्ता रहेगी।

धनु : दूरस्थ परिजनों के साथ फोन पर बातें होंगी। जॉब इन्टरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। गृह कार्यों में आज काफी व्यस्त हो सकते हैं।

मकर राशि : आज अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में अपेक्षानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है।

कुम्भ राशि : विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आपको उधार लेने से बचना चाहिये। कार्य स्थल में आपका दबदबा घट सकता है। किसी नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

मीन राशि : जीवनसाथी के साथ सामन्जस्य बहुत अच्छा रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। किसी नये काम को लेकर मन में विचार आयेंगे।