Skip to main content

आज खास : दशमी शाम 04:14 बजे तक, सिद्ध दोपहर 01:16 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:14 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 04/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : दशमी शाम 04:14 बजे तक तत्पश्चात एकादशी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : प्रातः 6:25 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:55 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 12/30/17 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा

नक्षत्र :  श्रवण रात्रि 08:12 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा

योग : सिद्ध दोपहर 01:16 बजे तक, तत्पश्चात साध्य

करण : विष्टि शाम 04:14 बजे तक, तत्पश्चात बव रात्रि 02:54 बजे तक, तत्पश्चात बालव

चन्द्रमा : आज मकर राशि में रहेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज दोपहर 02:14 बजे से दोपहर 03:47 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : दक्षिण  दिशा में

शिववास : क्रीड़ा में शाम 04:14 बजे तक, तत्पश्चात कैलाश पर

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
शुभ  06:28 AM 08:00 AM
रोग 08:00 AM  09:33 AM
उद्वेग  09:33 AM  11:06 AM
चर 11:06 AM 12:39 PM
लाभ 12:39 PM 02:12 PM
  अमृत    02:12 PM  03:46 PM
काल   03:46 PM  05:19 PM
शुभ   05:19 PM  06:52 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत  06:47 PM  08:19 PM
चर  08:19 PM  09:45 PM
रोग  09:45 PM  11:12 PM
काल  11:12 PM  12:39 AM
लाभ   12:39 AM 02:05 AM
उद्वेग  02:05 AM 03:32 AM
शुभ   03:32 AM 04:59 AM
अमृत  04:59 AM 06:26 AM

* अगला दिन

मेष राशि : जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। व्यवसाय में नये ऑर्डर मिल सकते हैं जो आपके लिये काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। दूसरों की निन्दा करने से बचें।

वृषभ राशि : विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के सहकर्मियों के साथ परेशानी होगी। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। सन्तान की गतिविधि से आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि : आज अपनी दिनचर्या को असन्तुलित न होने दें। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार का सहयोग न मिलने से कुछ काम रुक सकते हैं। बड़े भाई-बहनों को लेकर परेशानी होगी। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिये।

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको शिक्षा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अनावश्यक चिन्ता न करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आप भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। आप समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे।

सिंह राशि : नजदीकी मित्र आपका काफी अच्छा सहयोग करेंगे। जिसके कारण आप तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं। राजनीतिक व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलेगा। सूझ-बूझ के साथ मामलों को सुलझा लेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है।

कन्या राशि : राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। दाम्पत्य सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। खानपान में लापरवाही न करें। वाणी में संयम अवश्य रखें। अनचाही यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। अपरिचित लोगों के कारण नुकसान हो सकता है।।

तुला राशि : अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माता से सलाह लेना आपके लिये लाभकारी होगा। विवाहेतर सम्बन्धों से स्वयं को दूर रखें। महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।

वृश्चिक : आज आप काफी सहज महसूस करेंगे। व्यापार में नयी शुरुआत कर सकते हैं। नये सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिये जा सकते हैं।

धनु : परिवार के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक सम्बन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। मानसिक दबाव से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

मकर राशि :परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहने वाला है। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। प्रियजनों के साथ हास्य-विनोद में शाम बितायेंगे। व्यापार की प्रगति से हर्षित होंगे। परीक्षा परिणामों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे।

कुम्भ राशि : दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। वाणी में कटुता के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। पेट सम्बन्धित रोग परेशान कर सकते हैं। पुरानी यादों को लेकर मन व्यथित होगा। जिसके कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे।

मीन राशि : पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यवसाय में आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। मूल्यवान वस्तु उपहार में मिल सकती है। आज आप परेशान लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं।