Skip to main content

आज खास : द्वितीया शाम 05:32 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:37 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 10/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : द्वितीया 05:32 PM तक उपरांत तृतीया

वार : बुधवार

सूर्योदय : प्रातः 6:19 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:58 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : भरणी 03:05 AM तक उपरांत कृत्तिका

योग : विष्कुम्भ 10:37 AM तक, उसके बाद प्रीति योग

करण : करण बालव 06:58 AM तक, बाद कौलव 05:32 PM तक, बाद तैतिल 04:14 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा : मेष राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज दोपहर 12:37 बजे से शाम 02:12 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : उत्तर  दिशा में

शिववास :  गौरी के साथ

त्यौहार एवं व्रत : झूलेलाल जयंती

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
लाभ  06:20 AM 07:54 AM
अमृत 07:54 AM  09:29 AM
काल  09:29 AM  11:03 AM
शुभ 11:03 AM 12:37 PM
रोग 12:37 PM 02:12 PM
उद्वेग  02:12 PM  03:46 PM
 चर   03:46 PM  05:20 PM
लाभ   05:20 PM  06:55 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग  06:54 PM  08:20 PM
शुभ  08:20 PM  09:46 PM
अमृत  09:46 PM  11:11 PM
चर  11:11 PM  12:37 AM
रोग  12:37 AM 02:02 AM
काल    02:02 AM 03:28 AM
लाभ   03:28 AM 04:54 AM
उद्वेग  04:54 AM 06:19 AM

* अगला दिन

मेष राशि : विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिये दिन काफी शुभ है। व्यवसाय में वृद्धि करने के लिये बड़ा धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने ला पायेंगे। जल्दबाजी में कोई नया कार्य शुरू न करें।

वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों से ज्यादा मदद की उम्मीद न करें। किसी अप्रिय खबर के मिलने से मन व्यथित हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।

मिथुन राशि : आज का दिन करियर को लेकर सुखद परिणाम देगा। आय के नये स्रोत विकसित होने की सम्भावना बन रही है। जॉब में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से उत्साहित रहेंगे। घर के लिये कुछ आवश्यक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।

कर्क राशि : राजनीति से जुड़े लोग उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लें वरना आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी रचनात्मकता से लोग आकर्षित रहेंगे। आज अपने काम की चुनौतियों और कमजोरियों को लेकर गम्भीर रहेंगे। नये उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज आप प्रकृति के बीच एकान्त समय बिताना पसन्द करेंगे। दूसरों की सलाह पर निर्भर न रहें। लोगों से अपनी प्रशन्सा की ज्यादा इच्छा न रखें। दार्शनिक विषयों के चिन्तन में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति मिल सकती है। सन्तान का व्यवहार आज आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : किसी जरूरी कार्य में बाधा आ सकती है। आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। बच्चों की गतिविधियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। किन्तु वे आपकी बातों को लोग ज्यादा गम्भीरता से नहीं लेंगे। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं।

तुला राशि : भविष्य की किसी परियोजना के लिये धन जुटा सकते हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। व्यवसायियों की रुकी हुई पेमेन्ट आज मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जॉब में आपको बोनस मिल सकता है।

वृश्चिक : व्यवसाय में नया तरीका प्रयोग करने से बचें। करियर में स्वयं को साबित करने के उत्तम अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको काफी सम्मान मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में रुकावट जैसी उत्पन्न हो सकती है। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।

धनु : जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। घर का वातावरण आनन्द और उत्साहपूर्ण रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बनायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि : कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ आपके लिये कुछ प्रतिकूल रहने वाली है। आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। जल्दबाज़ी में कोई नया काम शुरू न करें वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। आज आप घर पर आराम करना और फिल्मों का आनन्द उठाने की योजना बना सकते हैं। आज का दिन विशेष रूप से आपके लिये शुभ रहने वाला है। अपनी कूटनीतिक योग्यता का परिचय देंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर गलतफहमी दूर होगी। शाम के समय दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे।

मीन राशि : दाम्पत्य रिश्तों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। आज आपको धैर्यवान रहना चाहिये। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे।