आज खास : विनायक गणेश चौथ, चतुर्थी दोपहर 02:41 बजे तक, राहू काल दोपहर 03:38 बजे से
आज का पंचांग
दिनांक : 13/02/2024
सम्वत् : 2080
मास : माघ शुक्ल पक्ष
तिथि : चतुर्थी दोपहर 02:41 बजे तक तत्पश्चात पंचमी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : प्रातः 7:18 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:24 बजे
ऋतू : शिशिर
अयन : उत्तरायण
दिनमान : 11/06/36 घंटे
अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:29 से दोपहर 01:13 बजे तक रहेगा
नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद दोपहर 12:35 बजे तक तत्पश्चात रेवती
योग : साध्य रात्रि 11:05 बजे तक तत्पश्चात शुभ
करण : विष्टि दोपहर 02:41 बजे तक, तत्पश्चात रात्रि 01:21 बजे तक, तत्पश्चात बालव
चन्द्रमा : आज मीन राशि में रहेगा
सूर्य : मकर राशि में रहेगा
राहू काल : आज दोपहर 03:38 बजे से शाम 05:01 बजे तक
दिशा शूल : उत्तर दिशा में
शिववास : क्रीड़ा में दोपहर 02:41 बजे तक, तत्पश्चात कैलाश पर
आज के त्यौहार एवं व्रत : आज से कुम्भ संक्रांति शुरू, विनायक गणेश चौथ भद्रा : सूर्योदय से दोपहर 02:41 बजे तक 
दिन का चौघड़िया :
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| रोग | 07:20 AM | 08:43 AM | 
| उद्वेग | 08:43 AM | 10:05 AM | 
| चर | 10:05 AM | 11:28 AM | 
| लाभ | 11:28 AM | 12:51 PM | 
| अमृत | 12:51 PM | 02:13 PM | 
| काल | 02:13 PM | 03:36 PM | 
| शुभ | 03:36 PM | 04:59 PM | 
| रोग | 04:59 PM | 06:21 PM | 
रात का चौघड़िया :
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 06:21 PM | 07:58 PM | 
| लाभ | 07:58 PM | 09:36 PM | 
| उद्वेग | 09:36 PM | 11:13 PM | 
| शुभ | 11:13 PM | 12:50 AM | 
| अमृत | 12:50 AM | 02:27 AM | 
| चर | 02:27 AM | 04:05 AM | 
| रोग | 04:05 AM | 05:42 AM | 
| काल | 05:42 AM | 07:19 AM | 
* अगला दिन
मेष राशि : परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। आवश्यक कार्यों को दिन के तीसरे पहर में करना लाभप्रद होगा। व्यापार में स्थितियाँ सम्भलती हुयी प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
वृषभ राशि : आपके व्यवहार कुशलता की प्रशन्सा होगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। ज्यादा आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की सम्भावना है। किसी के भी सामने स्वयं अपने मुख से अपनी प्रशन्सा न करें।
मिथुन राशि : रिश्तों में मधुरता बनाये रखने में आपकी बड़ी भूमिका होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। मित्रों के साथ फोन पर बात होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं।
कर्क राशि : निकटस्थ मित्रों के साथ समय बितायेंगे। चुस्ती फुर्ती के लिये व्यायाम अवश्य करें। दोपहर के बाद कुछ तनाव में आ सकते हैं। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। आपके व्यवहार में आये परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं।
सिंह राशि : कारोबारी यात्राओं के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता होगी। अचानक से बजट में कमी आ सकती है। नये कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों पर चर्चा से दूर रहें, जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। दूसरे लोगों की मदद करेंगे।
कन्या राशि :मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रमित न हों। दोपहर के बाद काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।
तुला राशि : व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। अटकी हुयी पेमेन्ट आपको वापस मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा।
वृश्चिक : आपको हाल में ही शुरू किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध रोमान्टिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा।
धनु राशि : आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। फुटकर व्यापारी नये सामान की खेप मँगवा सकते हैं। आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।
मकर राशि : जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मन में नये और क्रियेटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं।
कुम्भ राशि : मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आयेगा। धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा।
मीन राशि : आज का दिन कुछ प्रतिकूल हो सकता है। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। अपनी किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिये समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं को नियन्त्रण में रखें।

 
                                                