Skip to main content

आज खास : विनायक चतुर्थी, चतुर्थी दोपहर 01:11 बजे तक, राहू काल सुबह 11:02 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 12/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : चतुर्थी दोपहर 01:11 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : प्रातः 6:16 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:59 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण\

दिनमान : 12/43/17 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:03 बजे तक रहेगा  

  नक्षत्र : रोहिणी रात्रि 02:51 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा

योग : सौभाग्य रात्रि 02:13 बजे तक, तत्पश्चात शोभन

करण : विष्टि दोपहर 01:11 बजे तक, तत्पश्चात रात्रि 02:32 बजे तक, तत्पश्चात बालव

चन्द्रमा : आज वृषभ राशि में रहेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज सुबह 11:02 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पश्चिम  दिशा में

शिववास : क्रीड़ा में दोपहर 01:11 बजे तक, तत्पश्चात कैलाश पर

त्यौहार एवं व्रत : विनायक चतुर्थी और लक्ष्मी पंचमी

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 चर   06:18 AM 07:53 AM
लाभ 07:53 AM  09:27 AM
अमृत  09:28 AM  11:02 AM
काल 11:02 AM 12:37 PM
 शुभ 12:37 PM 02:12 PM
रोग  02:12 PM  03:46 PM
उद्वेग   03:46 PM  05:21 PM
चर    05:21 PM  06:56 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
रोग  06:56 PM  08:21 PM
काल  08:21 PM  09:46 PM
लाभ  09:46 PM  11:11 PM
उद्वेग  11:11 PM  12:36 AM
शुभ   12:36 AM 02:02 AM
अमृत    02:02 AM 03:27 AM
चर  03:27 AM 04:52 AM
 रोग 04:52 AM 06:17 AM

* अगला दिन

मेष राशि : व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का काफी दबाव रहेगा। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमान्स भरपूर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। लोग आपकी सहृदयता का गलत लाभ उठा सकते हैं।

वृषभ राशि : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पदोन्नति को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भोजन पर बाहर जा सकते हैं। सहकर्मियों को लेकर थोड़ा नाखुश रहेंगे। सेहत की अनदेखी बिल्कुल न करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

मिथुन राशि : सन्तान के भविष्य की काफी चिन्ता रहेगी। लोग आपके मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। निराशा वाले विचारों से दूर रहें। आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

कर्क राशि : परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा ख्याल रखेंगे। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। किसी नये व्यापार में निवेश करने की योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी प्रशन्सा मिलेंगी। निर्माण कार्यों में तीव्रता आयेगी।

सिंह राशि : भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भविष्य को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखें। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि : आज आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुक रहेंगे। सामाजिक यश और सम्मान प्राप्त होगा। किसी मित्र से बहस हो सकती है। आपको मेहनत का उचित परिणाम आज शायद ही मिलें। इसीलिये आपको धैर्यवान होकर ही सारे काम करने चाहिये।

तुला राशि : आज कुछ सरकारी मामले उलझ सकते हैं। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से हानि होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। कुछ प्रियजन आपसे आर्थिक सहायता की अपेक्षा रखेंगे।

वृश्चिक : परिजनों के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। अटके हुये काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

धनु : आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमियों के बीच आपसी प्रेम काफी बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या किसी तरह के सम्मान के योग बन रहे हैं। दूसरों को दिखाने के लिये कोई जोखिम लेने से बचें। मकर राशि : घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों की बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आज काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से जुड़े नये मैत्री सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। किसी की आलोचना से हतोत्साहित न हों।

कुम्भ राशि : घर के सदस्यों से वैचारिक मतभेद उभर के सामने आ सकते हैं। दूसरे कार्यों की वजह से मुख्य काम को समय नहीं दे पायेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर ही रखें। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से आपकी निन्दा हो सकती है।

मीन राशि : आपको तय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मित्र प्रोत्साहित करेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप यात्राओं का आनन्द लेंगे। आपकी सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।