Skip to main content

आज खास : मेष संक्रांति, पंचमी दोपहर 12:04 बजे तक, राहू काल सुबह 09:26 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 13/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : पंचमी दोपहर 12:04 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी

वार : शनिवार

सूर्योदय : प्रातः 6:15 बजे

सूर्यास्त : शाम 07:00 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 12/44/53 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:03 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : मृगशिरा रात्री में 12:49 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग : शोभन रात्रि 12:34 बजे तक तत्पश्चात अतिगंड

करण : बालव दोपहर 12:04 बजे तक, तत्पश्चात कौलव रात्रि 11:47 बजे तक, तत्पश्चात तैतिल

चन्द्रमा : आज वृषभ राशि में 12:44 बजे तक, तत्पश्चात मिथुन राशि में आएगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज सुबह 09:26 बजे से सुबह 11:02 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पश्चिम दिशा में

शिववास : कैलाश पर दोपहर 12:04 बजे तक तत्पश्चात नंदी पर

त्यौहार एवं व्रत : मेष संक्रांति

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
काल  06:17 AM 07:52 AM
शुभ 07:52 AM  09:27 AM
रोग  09:28 AM  11:02 AM
उद्वेग  11:02 AM 12:37 PM
चर  12:37 PM 02:12 PM
लाभ   02:12 PM  03:46 PM
अमृत  03:46 PM  05:21 PM
  काल  05:21 PM  06:56 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ  06:56 PM  08:21 PM
उद्वेग  08:21 PM  09:46 PM
शुभ  09:46 PM  11:11 PM
अमृत  11:11 PM  12:36 AM
चर   12:36 AM 02:01 AM
 रोग   02:01 AM 03:26 AM
काल  03:26 AM 04:51 AM
लाभ 04:51 AM 06:16 AM

* अगला दिन

मेष राशि : आज दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। परिजनों को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। दोपहर के बाद व्यवसाय से अच्छा धन लाभ हो सकता है। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से हलकापन महसूस करेंगे।

वृषभ राशि : पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में कुछ दबाव सा महसूस करेंगे। जरूरी काम लम्बित हो सकते हैं। दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। आज निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक हो सकती है। परिवार के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ असन्तोष की स्थितियाँ निर्मित हो सकती है।

मिथुन राशि : कारोबारियों के लिये दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी योग्यता की प्रशन्सा होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करने से आपको यश मिलेगा।

कर्क राशि : आज अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी कर सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। भारी सामान उठाने से बचें।

सिंह राशि : विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप परोपकार के कार्यों में आज काफी व्यस्त हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा।

कन्या राशि : आय के नये स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पैतृक व्यवसाय में तेजी आयेगी। पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती है।

तुला राशि : मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें। युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। बनते कार्यों में रुकावटें आने की आशंका है। माता-पिता या गुरुजनों की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक : अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। गैरकानूनी कार्यों की तरफ रुचि लेना उचित नहीं है। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

धनु : घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न रहेंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ उत्तम रहेंगी। गुप्त शत्रुओं से निजात मिल सकती है। मकर राशि : परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। घर में निकट सम्बन्धी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।

कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता के कारण परेशानी हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। खान पान में संयम रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। नये व्यवसाय की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है।

मीन राशि : आज परिवार में कुछ समस्या हो सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। योग और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे।