Skip to main content

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में व्यस्तता के कारण शपथ नहीं ले सके थे शत्रुघन सिन्हा

RNE, NATIONAL BUREAU. 

फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने आज सांसद के रूप में शपथ ली। वे पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस से इस बार निर्वाचित हुए हैं।

उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ दिलाई। सिन्हा पहले अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण लोकसभा नहीं आ सके थे और सदस्य के रूप में शपथ भी नहीं ले सके थे। निर्वाचित होने के बाद उनकी पुत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी थी तब वे व्यस्त थे।