Skip to main content

29 जून को शुरू होगी यात्रा,सभी तैयारियां पूरी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के कल पवित्र दर्शन हो गये। बर्फ से बना शिवलिंग भव्य था। बाबा बर्फानी के इस दर्शन के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु अमरनाथ आते हैं और इस गुफा में बनने वाले शिव लिंग के दर्शन कर भाव विभोर होते हैं। अमरनाथ गुफा में शनिवार को बर्फ के शिवलिंग के पवित्र दर्शन हुए।

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में राजभवन से ही इस वर्ष की प्रथम पूजा में हिस्सा लिया। अब अमरनाथ के लिए तीर्थ यात्रियों के आने की शुरुआत होगी।