Skip to main content

श्रद्धा कपूर के 9.14 करोड़ जबकि पीएम मोदी के 9.13 करोड़ फॉलोअर्स

RNE, NETWORK

फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा हो गये हैं। श्रद्धा कपूर अभिनेता शक्ति कपूर की पुत्री है और चर्चित अभिनेत्री है।
श्रद्धा कपूर के 9.14 करोड़ जबकि पीएम मोदी के 9.13 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली तीसरी भारतीय है। विराट कोहली के 27.1 करोड़ फॉलोअर्स है और वे पहले नम्बर पर है। प्रियंका चौपड़ा 9.18 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे नम्बर पर है।