Skip to main content

श्री मद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ हेतु पोस्टर विमोचन किया गया

RNE, BIKANER .

महात्मा लाली बाई पार्क के पास स्थित माता सरस्वती प्रांगण में श्री मद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ हेतु पोस्टर विमोचन किया गया, कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी उदय कुमार व्यास ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल नारायण व्यास ,कमल कल्ला, राजेश चुरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और श्री मद्भागवत का महत्व बताया,

श्री मद्भागवत मनुष्य को कीर्तन भक्ति से नाम संकीर्तन भक्ति तक लेजाकर उसका नैतिक उत्थान करता है, कथा व्यास पंडित कुमार दत्त व्यास ने आगामी कथा की रूपरेखा बताई की कथा का आयोजन दिनांक 30/06/2024 से 07/07/2024 होगा।

प्रांगण में बृज रतन बोहरा,भगवान दास व्यास,किशन कुमार व्यास,मनोज छंगाणी,योगेंद्र रंगा,लाली व्यास,राजेश पुरोहित,अश्विनी व्यास,शिव जोशी,लाली ओझा,राजीव नयन ,विशंबर जोशी,राजा ,मदन ,मनीष आयूष ,हर्ष वर्धन,पुनीत आदि उपस्थित थे।