Skip to main content

Bikaner BJP : सदस्यता अभियान कमेटी में उप महापौर पंवार सहित चार सदस्य बनाये

  • बीकानेर देहात भाजपा में सवाई सिंह तंवर सदस्यता संयोजक 

RNE, BIKANER. 

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान में सदस्यता अभियान संयोजक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने जिलावार संयोजक और उसके साथ चार-चार सदस्यों की टीम घोषित की है। ये टीमें जिलों में सदस्यता अभियान को संचालित करेगी।

बीकानेर शहर के संयोजक-सदस्य :

बीकानेर शहर में सदस्यता अभियान के लिये महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी को संयोजक बनाया है। डिप्टी मेयर राजेन्द्र पंवार, पूर्व उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, जिलामंत्री भारती अरोड़ा और कोषाध्यक्ष श्रीगोपाल अग्रवाल अभियान के लिये सदस्य होंगे।

सवाईसिंह तंवर देहात के संयोजक :

बीकानेर देहात के लिये जिला उपाध्यक्ष सवाईसिंह तंवर को संयोजक बनाया गया है। इस टीम में महामंत्री श्यामसुंदर पंचारिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष सरोज प्रजापत और एससी मोर्चा के किशन इणखिया को सदस्य बनाया गया है।

लिस्ट में देखिये किस जिले में कौन संयोजक-सदस्य :