अब यात्रियों की सुरक्षा करेंगे स्काई मार्शल
Oct 17, 2024, 14:13 IST
RNE NETWORK अब स्काई मार्शल यात्रियों की सुरक्षा करेंगे। एयरपोर्ट और विमानों में ज्यादा संख्या में मार्शल तैनात होंगे। 1999 में पहली बार स्काई मार्शल की तैनाती हुई थी।
1999 में कंधार में एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी 814 के अपहरण के बाद तैनाती हुई थी लेकिन 25 साल बाद अब स्काई मार्शल की तैनाती ज्यादा होगी। अंतरराष्ट्रीय मार्गों और कुछ संवेदनशील मार्गों के अलावा कुछ घरेलू मार्गों पर स्काई मार्शल की तैनाती होती है। सशत्र स्काई मार्शल सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षा अधिकारी होते हैं। जो एयरपोर्ट के साथ साथ यात्री विमानों में यात्रा करते हैं।



