70 हजार पदों पर भर्तियां, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का नाम बदला, कैंसर डे-केयर भी योजना में शामिल
Feb 8, 2024, 13:30 IST
पहली से आठवीं तक के सभी स्टूडेंट्स को 1000 रूपए मिलेंगे विपक्ष ने किया हंगामा, दीया बोली-महिला वित्त मंत्री से दिक्कत हो रही है हंगामे के बीच अध्यक्ष देवनानी की चेतावनी आरएनई,स्टेट ब्यूरो। "गति प्रबल पैरों में भरी फिर क्यों रहूं दर दर खड़ा जब आज मेरे सामने है रास्ता इतना पड़ा जब तक न मंजिल पा सकूँ तब तक मुझे न विराम है चलना हमारा काम है।" शिवमंगलसिंह सुमन की इन पंक्तियों के साथ अपना बजट भाषण शुरू करने के साथ ही राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलती रही। शुरूआत में ही विपक्ष उनके हमलों से उखड़ गया। नोक-झोंक होने लगी। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायक बोहरा को नाम लेकर आखिरी चेतावनी तक दी।
यह बोली दीया कुमारी: विपक्ष को इंगित कर कहा, आपकी वजह से कर्जभार दुगुना हो चुका है। बगैर प्लानिंग आपने राजनीतिक दृष्टिकोण से काम किया, इसी का परिणाम है। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश विपरीत स्थिति में आ गया। भ्रष्टाचार, लचर कानून-व्यवस्था, कुशासन और तुष्टिकरण के आरोप दीयाकुमारी ने लगाये। इस पर विपक्ष की ओर से हंगामा हुआ तो बोली, अभी तो शुरूआत है, आगे-आगे देखिये होता क्या है। ये सुनने में तकलीफ क्यों हो रही है। ये सच्चाई है। इस बीच हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष, वासुदेव देवनानी ने एक सदस्य का नाम पुकारकर अंतिम चेतावनी तक दे डाली।
डबल इंजन सरकार, सबका साथ.. दीयाकुमारी ने अपने बजट भाषण के बीच-बीच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास..बार-बार दोहराया। डबल इंजन सरकार में तेजी से विकास होने का वादा किया। 



- अब तक ये घोषणाएं, प्रावधान:
- 70 हजार पदों पर नई भर्तियां होगी।
- 05 लाख गोपालकों को क्रेडिट कार्ड स्कीम से कर्ज दिया जाएगा।
- 05 लाख घरों में सोलर प्लांट लगेंगे।
- 05 लाख परिवारों की महिलाओं की आय को एक लाख से ज्यादा बढाया जाएगा।
- 50 युवाओं केा ओलंपिक के लिए ट्रेंड किया जाएगा।
