अखिलेश यादव व संजय सिंह की लंबी वार्ता के बाद सीटों का समझौता हुआ तय
Apr 13, 2024, 12:33 IST

RNE, NATIONAL BUREAU . आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को सभी सीटों पर बिना समर्थन दिया है। कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व आप नेता संजय सिंह की मुलाकात हुई। लंबी वार्ता के बाद संजय सिंह ने इस निर्णय की घोषणा की।
आप यूपी में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी, मगर सपा उम्मीदवारों का प्रचार करेगी। इस घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अब हम मजबूती के साथ भाजपा को रोकेंगे। यूपी में सपा व कांग्रेस पहले से मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
इन दोनों दलों में सीटों को लेकर समझौता हो चुका है। यूपी में कांग्रेस 19 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने अभी तक अपनी परंपरागत सीटों रायबरेली व अमेठी के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं।




