सांस्कृतिक धरोहर संजोने का प्रयास है "भजन गुंजन संग्रह"
 Nov 12, 2024, 23:02 IST
                                                    
                                            RNE Bikaner. बीकानेर के जेएनवी कॉलोनी में आयोजित समारोह में लेखिका अनिता गोयल की पुस्तक "भजन गुंजन संग्रह" का विमोचन हुआ। समारोह में राज्य अभिलेखागार निदेशक नितिन गोयल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व महापौर अखिलेश प्रताप सिंह ने तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मोनिका गौड़ रही। 
 इस मौके पर नितिन गोयल ने कहा कि यह पुस्तक हमारी संस्कृति की जड़ों को सहेजने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। अखिलेश प्रताप सिंह बोले, यह संग्रह हमारी भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है और समाज में धार्मिकता व राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करता है। मोनिका गौड़ ने बताया कि इस संग्रह के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक उत्कृष्ट प्रयास किया गया है। 
 विमोचित पुस्तक पर अपनी बात रखते हुए लेखिका अनिता गोयल ने बताया कि इसमे भजन और आरतियों का संकलन किया गया है। यह पुस्तक विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार की गई है जो भजन-आरती के माध्यम से धार्मिक और आत्मिक शांति की तलाश में हैं। 
 इस से पूर्व आयोजन के संचालक पवन मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया,तथा हिमांशु गोयल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओ द्वारा अनिता गोयल का सम्मान भी किया गया। वास्तुविद पंकज गोयल, प्रकाशक विकास पारिक एवं गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही। 