विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी,अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म
Feb 21, 2024, 12:14 IST

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। क्रिकेटर विराट कोहली व सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर किलकारी गूंजी है। अनुष्का कल दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने पुत्र को जन्म दिया है। पति विराट संग सोशल मीडिया पर फैन्स को ये गुड न्यूज देते हुए बेटे का नाम भी बता दिया है। इन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम अकाय रखा है।





