BIKANER : विमलादेवी-ग्वालदास व्यास स्मृति में उदय व्यास इस बार भी तुलसी पौध वितरण करेंगे
Oct 16, 2024, 23:18 IST

RNE, BIKANER. कार्तिक माह में तुलसी पूजन का खास महात्म्य है। यही वजह है कि यह महीना शुरू होते ही घर-घर तुलसी पूजन शुरू हो गया।
इसके साथ ही कई संस्थाएं तुलसी पौध वितरण में जुट गई है। इन्हीं में एक रंगकर्मी-समाजसेवी उदय व्यास भी हैं जो हर साल की तरह इस बार भी तुलसी पौध वितरण करेंगे। व्यास ने बुधवार से इसकी शुरूआत भी कर दी।
योगगुरु पंडित उदय व्यास ने बताया कि विमलादेवी-ग्वालदास व्यास स्मृति में प्रतिवर्ष कार्तिक माह के मौके पर तुलसी के पौधे वितरण किये जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार भी यह अनुष्ठान शुरू किया गया है।
इस महीने में 551 तुलसी पौधे वितरण का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को इसकी शुरूआत करने के साथ ही बच्चों के हाथों से तुलसी पुजारिनों को पौधों का वितरण करवाया गया।





