Bikaner : गाड़ी से अटेच करते तोप फिसली, दबने से UP का जवान चन्द्रप्रकाश शहीद
Dec 17, 2024, 18:50 IST
RNE Bikaner. Mahajan Field Firing Range में युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान के शहीद हो जाने की खबर आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तोप और टोइंग व्हिकल के बीच दब जाने से जवान की मौत हो गई।
पुलिस के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक बीकानेर जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास चल रहा है। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे। इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।