Movie prime

भाजपा के नेताओं ने बढ़ाया अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल

 
भाजपा के नेताओं ने बढ़ाया अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल
RNE, BIKANER . भारतीय जनता पार्टी बीकानेर पश्चिम विधानसभा मे लोकसभा चुनाव क़ो देखते हुवे जवाहर नगर में लोकसभा चूनाव कार्यलय का उद्धघाटन हुवा। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव भाजपा संयोजक सत्य प्रकाश आचार्य, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, बीकानेर पश्चिम सयोजक जे पी व्यास,विधानसभा विस्तारक विजय सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।  बीकानेर पश्चिम विधानसभा मिडिया प्रभारी किशोर आचार्य ने बताया की बीकानेर लोकसभा चुनाव क़ो देखते हुवे आज पार्टी ने चुनाव कार्यलय का उद्धघाटन किया गया। भाजपा के नेताओं ने बढ़ाया अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल इस मोके पर पार्टी के उपस्थित कार्यकत्तओ क़ो सम्बोधित करते हुवे जिला सयोजक सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा की पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता अपने आप मे मजबूत है और यह पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज राज कर रही है। जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा की इस समय पूरा विश्व मोदी की कार्यशेली क़ो देख रहा है, और बहुत शोभाग्य शाली है की हमारा नेता ऐसे है । विधायक जेठानंद ने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ताओ क़ो बूथ पर लगना होगा तभी हनारी जीत ज्यादा से ज्यादा वोटो से होंगी हमे बूथ पर खड़े रहकर जनता क़ो वोट डलवाना होगा हने नए और पुराने कार्यकर्ताओ की सूची बनाकर निकलना होगा और ज्यादा से ज्यादा कास्टिंग करवानी होंगी और हने प्लानिंग करके चुनाव लड़ना है हमे चुनाव तक़ सतर्क रहना होगा और पार्टी क़ो मजबूत करना होगा, हमे भी कांग्रेस मुक्त मोदी के मिशन क़ो पूरा करने मे सहयोग करना होगा । भाजपा के नेताओं ने बढ़ाया अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल इस मोके पर बीकानेर पश्चिम लोकसभा संयोजक जे पी व्यास ने कहा की मेरे सभी कार्यकर्त्ता मेरी ताकत है सभी मण्डल अध्यक्ष अपने-अपने वार्डो की कार्यसूची के साथ कार्य करे जिससे हमे ज्यादा से ज्यादा मतो से विजय मिल सके। ये रहे मौजूद : कार्यक्रम मे पार्षद सुधा आचार्य,प्रदीप उपाध्याय,पूर्व पार्षद राजा सेवक,गिरिराज जोशी,मोतीलाल जी हर्ष,आनंद जोशी,नीना अरोड़ा,कार्यलय प्प्रभारी दुर्गाशंकर व्यास,सभी मण्डल अध्यक्ष,महिला मोर्चा और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। भाजपा के नेताओं ने बढ़ाया अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल